Bhopal GG Flyover: भोपालवासियों के बड़ी खुशखबरी है। एमपी नगर GG फ्लाईओवर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने जीजी फ्लाई ओवर के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक 2700 मीटर लंबे इस फ्लाई ओवर को शुरू करने से पहले इसकी भार वहन क्षमता जांचने का काम पूरा होने के बाद से इसकी रंगाई-पुताई और गायत्री मंदिर के पास विंग का काम चल रहा है। यह काम बारिश में रुका हुआ था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। 

200 टन रेत से हुई ब्रिज की टेस्टिंग
ब्रिज की टेस्टिंग में रेत की बोरियों के तौर पर 200 टन भार डालकर जांच की गई थी, लेकिन इसके बाद से दूसरे काम शुरू हो गए थे। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक 2700 मीटर लंबा है फ्लाई ओवर गायत्री मंदिर के सामने विंग का 90 फीसदी काम पूरा टेस्टिंग में लगी करीब दो साल की देर ब्रिज निर्माण का काम करीब दो साल देरी से चल रहा है। कोरोना के बाद मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट और निगम की पाइप लाइन को इस देरी की वजह बताया जा रहा।

और भी पढ़ें:- Weather Today: मध्य प्रदेश में आंख मिचौली खेलता मौसम ; कहीं गर्मी, कहीं नरमी

हाल में मेट्रो के गणेश मंदिर रेलवे ओवरब्रिज के पोर्टल की वजह से लोड टेस्टिंग में भी देरी हुई थी। फ्लाईओवर का बजट अभी 148 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। शुरुआती बजट से करीब आठ करोड़ रुपए अधिक है। ब्रिज का काम अगस्त 2022 को पूरा हो जाना था।

GG Flyover ब्रिज आंकड़ों में 

  • 15 मीटर चौड़ा ब्रिज, 2734 मीटर लंबाई है। 
  • 140 करोड़ रुपए शुरुआती लागत
  • 148 करोड़ रुपए अब लागत है। 
  • 2020 अगस्त में शुरू हुआ की था काम 
  • 24 माह में इसे पूरा करना था। 
  • 2022 अगस्त काम पूरा करने की समय सीमा तय थी। 
  • 60 फीसदी ट्रैफिक एमपी नगर आने वाला गुजरेगा। 
  • 5 मिनट में पौने तीन किमी की दूरी तय होगी।

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
PDW के जानकारों का कहना है कि सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 से रात 8 बजे के बीच इतनी दूरी तय करने में 20 मिनट तक लग जाते हैं। दिन में भी ट्रैफिक का दबाव रहता है। इस फ्लाईओवर के पास ही मेट्रो का काम भी चल रहा है। इस कारण भी जाम की स्थिति बनती है। फ्लाईओवर बनने के बाद ये दूरी महज 5 मिनट में पार की जा सकेगी। अनुमान के अनुसार, एमपी नगर की मुख्य सड़क का 60% ट्रैफिक फ्लाई ओवर से ही गुजर जाएगा।