Hamidia Hospital : भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल, 4 माह से नहीं मिला वेतन 

Bhopal Hamidia Hospital strike
X
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल, 4 माह से नहीं मिला वेतन।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। सोमवार, 15 अक्टूबर को सुबह से ही सैकड़ों कर्मचारी धरने पर बैठे हैं।

Bhopal Hamidia Hospital: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उनकी इस हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। मरीजों व नियमित कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान के लिए यह आंदोलन शुरू किया है।

4-5 माह से नहीं मिला वेतन
हमीदिया अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 4-5 महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला। अस्पताल प्रबंधन को कई बार ज्ञापन सौंपा। सुनवाई नहीं हुई तो सुबह 8 बजे कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

आंदोलन में यह कर्मचारी शामिल
आंदोलन आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के नेता रज्जूमल के नेतृत्व में किया जा रहा है। सममें वार्डव्याय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और हाउसकीपिंग स्टाफ सहित अन्य आउटसोर्स कर्मचारी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: त्यौहारी सीजन के चलते रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, भोपाल मंडल से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा शेड्यूल

वेतन भुगतान होने तक करेंगे हड़ताल
अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा कि अब अन्याय नहीं सहेंगे। न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन जब तक वेतन भुगतान नहीं करा देता, हडताल जारी रहेगी। हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने पहली बार हडताल की है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश को बड़ी उपलब्धि: इंदौर ने फिर मारी बाजी, पानी बचाने में भी नंबर वन, तीसरी बार जीता नेशनल वाटर अवॉर्ड

...तो करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन
आउटसोर्स मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने हमीदिया अस्पताल के बाहर जारी कर्मचारी आंदोलन को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। उन्होंने हडताल का समर्थन करते हुए सरकार और अस्पताल प्रबंधन से कर्मचारियों की मांग निराकरण की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर प्रदेश के सभी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों में इसी तरह विरोध-प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story