नारी न्याय आंदोलन: भोपाल में महिला कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल की बिगड़ी तबीयत

MP Congress News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को महिला कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन किया। महिला सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभाग पटेल की तबीयत बिगड़ गई। प्रदर्शन के दौरान ही वह बेहोश हो गईं। वहां मौजूद महिलाओं ने उन्हें हवा-पानी उपलब्ध कराती नजर आईं।
दरअसल, मप्र महिला कांग्रेस महिला अत्याचार, 33 प्रतिशत आरक्षण और महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को राजधानी भोपाल से नारी न्याय आंदोलन की शुरुआत की। हजारों की संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राज्यपाल का घेराव करने जा रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोशनपुरा चौराहे पर रोक लिया।
वीडियो देखें
महिला कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष Vibha Patel हुईं बेहोश, देखें Video#MahilaCongress #VibhaPatel #Protest #Bhopal #MadhyaPradesh #MPNews | @Vibhapatelincmp @INCMP @INCIndia pic.twitter.com/ffPCxQpwB2
— INH 24X7 (@inhnewsindia) August 28, 2024
महिला कांग्रेस ने इसके पहले रोशनपुरा चौराहे पर विशाल जनसभा की। फिर राज भवन तक पैदल मार्च निकाला, लेकिन पुलिस ने राजभवन से कुछ दूर पहले बैरिकेड लगाकर रोक लिया। जिसे लेकर पुलिस से काफी झड़प हुई। प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल सहित अन्य महिला पदाधिकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। कुछ महिलाएं इस दौरान बैरिकेड पर चढ़ गईं।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS