Logo
Bhopal Flag March: शुक्रवार शाम भोपाल के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

भोपाल। शहर में आगामी दिनों में गणेश उत्सव पर्व, डोल ग्यारस और मिलाद उन नबी मनाए जाएंगे। राजधानी में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शुक्रवार शाम सेंट्रल लायब्रेरी से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में 500 के करीब पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हुए। कुछ पैदल तो कुछ वाहनों से निकले। इसमें 40 चार पहिया वाहन शामिल किए गए। फ्लैगमार्च में पुलिस ने लगभग 4 किलोमीटर के दायरे में संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला, पुलिस उपायुक्त श्रद्धा तिवारी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, पुलिस उपायुक्त जितेंद्र सिंह पवार, पुलिस उपायुक्त संजय सिंह, पुलिस उपायुक्त संजय एवं अन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सेंट्रल लायब्रेरी ग्राउंड से फ्लैग मार्च में निकले। 

इसे भी पढ़ें: जीतू पटवारी, सिंघार और यादव ने ट्रैक्टर पर निकाली किसान न्याय यात्रा, PCC चीफ बोले- MP भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया

फ्लैग मार्च भारत टाकीज चौराहा, इतवारा होते हुए थाना मंगलवारा के सामने से होते हुए पीर गेट, मोती मस्जिद चौराहा, रेत घाट होते हुए कमला पार्क के सामने समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में रुद्र, वर्ज वाहन थाना मोबाइल, जिप्सी समेत लगभग 40 वाहन भी शामिल हुए। फ्लैग मार्च को लेकर पुलिस का लक्ष्य है कि गणेशोत्सव पर्व, डोल ग्यारस और मिलाद उन नबी के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। वहीं, गुंडें, बदमाश और असामाजिक तत्वों में डर बना रहे। 

5379487