Bhopal Property Rate: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यदि आप भी प्रॉपर्टी सर्च कर रहे हैं तो जल्दी करिए। दिवाली बाद भोपाल में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ सकती हैं। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पंजीयन विभाग को प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नई गाइडलान में 15 से 50 फीसदी तक रेट बढ़ जाएंगे। 

दरअसल, पिछले छह माह में भोपाल के 1294 स्थानों पर प्रॉपर्टी की जमकर खरीद-फरोख्त हुई है। इनमें से 300 लोकेशन ऐसी हैं, जहां तय दरों महंगी कीमत पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। भोपाल की इन लोकेशन में प्रशासन ने प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाने का निर्णय लिया है। संभवत: दिवाली बाद यह दरें लागू भी हो सकती हैं।