भोपाल। ड्रीम्स प्रोडक्शन हाउस एवं दुबई ब्यूटी स्कूल की ओर से आयोजित सुपर मॉडल प्रतियोगिता में भोपाल के रोहित सक्सेना ने ‘मिस्टर एशिया सुपर मॉडल 2023’ का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में देशभर के 100 से अधिक कंटेस्टेंट ने भाग लिया। मिस्टर एशिया सुपर मॉडल 2023 के फर्स्ट रनर अप मुम्बई के जोमिन डिसूजा रहे, वहीं सेकेंड रनर अप का खिताब अहमदाबाद के  साजन सिंह ने जीता। 

डांसिंग के साथ खुद को अच्छे से एक्सप्रेस करना है हॉबी
लगातार तीन बार मिस्टर एमपी (2016 से 2018 तक) रहने वाले रोहित सक्सेना ने 2020 में अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी की और इसके साथ साथ वो मॉडलिंग के क्षेत्र में भी एक्टिव रहे। रोहित ने केवल ‘मिस्टर एशिया सुपर मॉडल 2023’ का ही नहीं बल्कि मिस्टर इंडिया सुपर मॉडल 2021 का भी खिताब अपने नाम किया है। क्रिकेट के शौकीन रोहित जिम जाकर अपने बॉडी बनाना नहीं भूलते, इसके अलावा डांसिंग और खुद को अच्छे से एक्सप्रेस करना रोहित की हॉबीज में शामिल है। 

प्रिंस नरूला, रोहित खंडेलवाल रहे ज्यूरी मेंबर
इस ग्रैंड फिनाले के जज के रूप में शामिल थे मॉडल एवं एक्टर प्रिंस नरूला, एक्टर रोहित खंडेलवाल एवं मेकअप आर्टिस्ट भूमिका। साथ ही प्रतियोगिता में मिस्टर एवं मिस एशिया सुपर मॉडल 2023 के साथ मिसेज एशिया सुपर मॉडल 2023 का भी अवार्ड दिया गया। जम्मू की अर्शिया भारद्वाज रही मिस एशिया सुपर मॉडल 2023 एवं मिसेज एशिया सुपर मॉडल 2023 रहीं कर्नाटक की नीता शिरगांवकर।