Bhopal News in Brief, 13 February: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें

Bhopals today big hindi news in brief of the 19 April 2025 Saturday
X
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।
Bhopal News in Brief, 13 February: भोपाल में गुरुवार (13 फरवरी) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।

Bhopal News in Brief, 13 February: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live

भोपाल के 70 से ज्यादा क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल के 70 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को बिजली गुल रहेगी। शक्ति नगर, एबीसी सेक्टर, पंचवटी और आसपास क्षेत्र में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गोविंद नारायण परिसर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लाइट नहीं रहेगी। पुलिस वायरलेस, पर्यटन भवन, गोमती कॉलोनी, करुणा धाम, भदभदा ब्रिज, स्काउट एंड गाइड, विज्ञान केंद्र, प्रताप नगर, पॉलिटेक्निक, सिविल लाइन, अपेक्स बैंक, प्रशिक्षण केंद्र, पीटी कॉलोनी, 228 क्वार्टर, संजय कॉम्प्लेक्स, सीआई होम्स, श्यामला हिल्स, विंड एंड वेव्स, आकाशवाणी, एजीएमपी कॉलोनी, सहयोग कॉलोनी, द्वारकापुरी, आईआईएफएम कॉलोनी, आकाशवाणी कॉलोनी, आकृति गार्डेन, नया बसेरा, पुलिस वायरलेस, पुलिस आवास, पर्यटन सह्याद्री कॉलोनी, 23वीं व 25वीं बटालियन, विसर्जन घाट और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी।

इन इलाकों में भी बिजली कटौती
प्रगति नगर, अशोक गार्डन, (पुराना और नया) शहंशाह गार्डन, अमृत कॉम्प्लेक्स, पंजाबी बाग, गुरुनानक पुरा, सुरजीत ऑटो, ओम आउटो, बाग फरहत अफजा, ऐश बाग, जनता क्वार्टर और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। देवकी नगर, पन्ना नगर, सात दुकान, करोंद, पंचवटी, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली कटौती होगी।एमएल हाईराइज, इको ग्रीन पार्क और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 दोपहर 2 बजे बिजली नहीं रहेगी। कमला पार्क रोड, ढेरपुरा, गिन्नौरी रोड, चोबदारपुरा, हाथीखाना, हमीदिया कॉलेज, गैस राहत अस्पताल, फिजा अस्पताल इस्लामपुरा, भोईपुरा, कालिका मंदिर, तलैया थाना, बैंड मास्टर चौराहा, भगवान सहाय रोड, मस्जिद डांगे खां, पुल पात्रा पंप और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

भारत भवन का 43वां वर्षगांठ समारोह आज से
भोपाल के भारत भवन में गुरुवार को 43वें वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ होगा। 20 फरवरी तक चलने वाले वर्षगांठ समारोह का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे और उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी होंगे। समारोह में संगीत, नृत्य, नाटक, कला प्रदर्शनियां और साहित्यिक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। 13 फरवरी को शाम 6.30 बजे समारोह का शुभारंभ होगा। 6.35 बजे सरस्वती गीतों की प्रस्तुति। शाम 6.55 से शिखर सम्मान से अलंकृत कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी। शाम 7 बजे से शिखर सम्मान अलंकरण। 9 विधाओं में 15 विभूतियों को किया जाएगा अलंकृत किया जाएगा। शाम 7.40 बजे जयति मंगलम नृत्य संरचना।

किस, दिन कौन से आयोजन होंगे
14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सिरेमिक, टेराकोटा, पीतल में सर्जक कलाकारों का कला शिविर। शाम 6.30 बजे से करमागीतों और परधौनी गीतों की प्रस्तुति। शाम 7 बजे से शसुनील पावगी का हवाईयन गिटार वादन। शाम 7.40 से कल्पना झोकरकर का शास्त्रीय गायन। 15 फरवरी को 6.30 बजे से मालवी बोली में कबीर गायन। शाम 7 बजे से शास्त्रीय गायन। शाम 7.40 से बारहबाजा की प्रस्तुति। 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे भूमिका फिल्म का प्रदर्शन। शाम 6.30 बजे बसंत गीतों की प्रस्तुति। शाम 7 बजे रचना पाठ। 17, 18 और 19 फरवरी को भी कार्यक्रम होंगे। 20 फरवरी को समारोह का समापन होगा। अंतिम दिन शाम 6:30 बजे निमाड़ी, बयेली, मालवी और बुंदेली लोक संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।

इसे भी पढ़ें: News in Brief, 13 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

पुलिस वाटर Sports प्रतियोगिता 17 से 21 फरवरी तक
राजधानी भोपाल की बड़ी झील में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर Sports प्रतियोगिता में 23 यूनिटों की टीमों के 565 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। 17 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में छठवीं बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर में 24 और 25 फरवरी को
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। भव्य आयोजन मानव संग्रहालय परिसर में होगा। समिट (जीआईएस) में यूके, जर्मनी और जापान ही नहीं, बल्कि अमेरिका और चीन जैसे 61 देशों के निवेशक व बड़े औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसके लिए सरकार ने कई देशों के निवेशकों को निमंत्रण भेज दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद यूके, जर्मनी व जापान जाकर वहां के निवेशकों को न्यौता दे चुके हैं। अब अन्य देशों के प्रमुखों को न्यौता देने राज्य के आइएएस अधिकारियों का दल जाएगा। ज्यादातर को न्यौता भेजा जा रहा है।

आलियांस फ्रांसिस द भोपाल में लीला प्रदर्शनी आज से
आलियांस फ्रांसिस द भोपाल की प्रदर्शनी ' लीला ' आज से शुरू होगी। इस प्रदर्शनी में भोपाल के दो कलाकार, एकता शर्मा और उदय गोस्वामी की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। 13 फरवरी को शाम 6 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन आर्टिस्ट अपर्णा अनिल करेंगी। प्रदर्शनी 22 फरवरी तक चलेगी। सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक एवं शनिवार शाम 5:00 बजे शाम 7:00 बजे तक आर्ट गैलरी खुली रहेगी।

बीपीएल पोर्टल 14 फरवरी तक रहेगा बंद
समग्र और बीपीएल संबंधित काम करने हैं तो अभी निपटा लें। 14 फरवरी तक के लिए समग्र, बीपीएल, एपीआई, एसपीआर जैसी एमपीएसईडीसी द्वारा संचालित एप्लीकेशंस पर काम नहीं होगा। नए सर्वर इंफ्रा एसडीसी 2.0 पर इस माइग्रेट किया जा रहा है। सात दिन इसकी प्रक्रिया चलेगी। बताया जा रह है कि नए सर्वर पर माइग्रेशन से समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होगा। बेहतर सेवाएं मिलेगी। एमपीएसईडीसी के प्रबंधक संचालक आशीष वशिष्ठ ने कलेक्टर को इसके लिए पत्र लिखकर सूचित किया है।

भोपाल में इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन-आई पेंट 14 से
राजधानी भोपाल की रंगायन आर्ट गैलरी में 14 से 16 फरवरी तक इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन शो आई पेंट का आयोजन किया जा रहा हा। आर्ट फॉर कॉज की यह 50वीं इंटरनेशनल आर्ट एग्जिबिशन है। इस एग्जिबिशन को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक देखा जा सकता है। उद्घाटन 14 फरवरी को दोपहर 3:30 बजे होगा। एग्जिबिशन में भोपाल के आर्टिस्ट फैजन मतीन, देवीलाल पाटीदार, हिमांशु जोशी, लवीना कुमार, प्रतीक्षा भावसार, जेहरा कागजी भी भाग लेंगे। इनके अलावा साउथ कोरिया, रोमानिया, यूएसए, स्कॉटलैंड, हॉंगकॉन्ग, अर्जेंटीना, ताइवान, सिंगापुर, पुर्तगाल, नीदरलैंड आदि जगहों के आर्टिस्ट की कलाएं प्रदर्शित की जाएंगी। 16 फरवरी को स्टूडेंट्स के लिए पेंटिंग कॉम्पटिशन भी होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story