Bhopal News in Brief, 19 November: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें
Bhopal News in Brief, 19 November: भोपाल में मंगलवार (19 नवंबर) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी।;

Bhopal News in Brief, 19 November : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।
भोपाल की बड़ी ब्रीफ खबरें ; Bhopal Today Update
स्मारक और संग्रहालयों में नहीं लगेगा टिकट
विश्व धरोहर सप्ताह के उपलक्ष्य में राज्य संरक्षित स्मारकों और संग्रहालयों में मंगलवार, 19 नवंबर को दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। आयुक्त पुरातत्व उर्मिला शुक्ला ने बताया 19 नवंबर से 25 नवंबर 2024 विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। पहले दिन राज्य के सभी स्मारक और संग्रहालय दर्शकों के लिए नि:शुल्क किए गए हैं।
भोपाल के इन इलाकों में बिजली कटौती
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक | सांई स्पर्श, खजूरी, शिवलोक फेस-2, पलक विहार और आसपास के इलाके। |
सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक | रानी अमनबाई कॉलोनी, तुलसी नगर, बैंक कॉलोनी, नवीन नगर, गौतम नगर, नारियलखेड़ा, छप्पन क्वार्टर टीला, प्रेम नगर और आसपास के क्षेत्र। |
सुबह 10 से 2 बजे तक | सुरुचि नगर और आसपास का इलाका |
12.30 से 1.30 बजे तक | कस्तूरी बिहार, बर्रई और आसपास का इलाका |
दोपहर 12.30 से 3 बजे तक | पुलिस हाउसिंग कॉलोनी, सेज माइल स्टोन और आसपास का इलाका |
सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक | निर्मल स्टेट, कौशल नगर, एक्सेल स्टेट, झरनेश्वर, फॉरर्च्यून सौम्या हेरिटेज, मधुवन विहार, 11 मील, दीप मोहिनी एवं आसपास का इलाका। |
यह भी पढ़ें: News in Brief, 19 November: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें
20 नवंबर तक 12 ट्रेन निरस्त
मध्य प्रदेश के भोपाल और जबलपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से जाने वाली 12 ट्रेनें निरस्त की गई हैं। 14 से 20 नवंबर के बीच यदि आप भी ट्रेन यात्रा करने की सोच रहे हैं तो चेक कर लें। अधिकारियों ने बताया, बिलासपुर मंडल के करकेली स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य चल रहा है।
यह भी पढ़ें: दुबई में मोदी @ 20 पेंटिंग एग्जीबिशन: भोपाल की सुरभी और पायल की कलाकृतियों ने किया आकर्षित
भोपाल के मुख्य कार्यक्रम
- हस्त शिल्प मेला : राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण बैंक नाबार्ड ने भोपाल हाट परिसर में हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी, पारंपरिक खाद उत्पाद सहित अन्य प्रतियोगिताएं और म्यूजिकल कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 18 से 27 नवंबर तक सुबह 11 से रात 10 बजे तक इसका अवलोकन कर सकते हैं।
- भोपाल उत्सव मेला: टीटी नगर दशहरा मैदान में भोपाल उत्सव मेला जारी है। 31 दिसंबर तक मेले में फर्नीचर, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, हैंडलूम उत्पाद और घरेलू उपकरण खरीद सकते हैं।
- फिल्म प्रदर्शन: शौर्य स्मारक में सैन्य फिल्म प्रदर्शन चल रहा है। मंगलवार शाम 4 बजे 'अ मेन क्लोज टू शिप हार्ट' फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए शौर्य स्मारक का टिकट लेना अनिवार्य है।
- चित्र प्रदर्शनी: मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में अंजली बरिया के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। 30 नवंबर 2024 (मंगलवार से रविवार) तक इसका लुत्फ उठाया जा सकता है।