Logo
Bhopal News in Brief, 23 March: भोपाल में रविवार (23 मार्च) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं राजधानी की छोटी-बड़ी खबरों पर...।

Bhopal News in Brief, 23 March: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live 

भोपाल इंटरनेशनल स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल आज
स्टोरीटेलिंग को बढ़ावा देने के लिए और युवाओं को कहानी के माध्यम से अपनी संस्कृति से रूबरू कराने के लिए भारत स्टोरीटेलर समूह स्टोरीटेलिंग फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है। रविवार को यह फेस्टिवल भेाजपुर क्लब में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। आयोजक अविरल पवार ने बताया कि इस समारोह में दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर से भी स्टोरीटेलर आ रहे हैं। इस समारोह में 5 साल के बच्चे से 99 साल तक के सीनियर सिटीजन भाग ले सकते हैं। इसमें बच्चों, युवाओं और सीनियर सिटीजन के लिए अलग-अलग सेशन होंगे। 

भोपाल के 75 से ज्यादा क्षेत्रों में आज गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल में रविवार (23 मार्च) को 75 से ज्यादा क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। एमपी नगर जोन 1 और 2, सांची कॉम्प्लेक्स, 6 नो स्टॉप, अंकुश स्कूल, प्रेस कॉम्प्लेक्स, अमरकंटक भवन, चेतक कॉम्प्लेक्स, मीरा कॉम्प्लेक्स, ज्योति कॉम्प्लेक्स, बैंक स्ट्रीट, भोपाल मेडिकल, अंबर कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी। अमरावड़ खुर्द, गिन्नार हिल्स और आसपास क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी। 

इन क्षेत्रों में भी बिजली गुल रहेगी 
क्षेत्र: खजूरी, राजपूत ढाबा, नक्षत्र एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्र।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।
क्षेत्र: विद्या नगर, भारत पेट्रोलियम कॉलोनी और निकटतम क्षेत्र।
समय: सुबह 10:30 बजे से सुबह 11 बजे तक।
क्षेत्र: वेदवती बीडीए कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र।
समय: दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक।
क्षेत्र: साकेत नगर, पंचवटी और आसपास के क्षेत्र।
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
क्षेत्र: रामेश्वरम, मीनाक्षी प्लैनेट, गायत्री विहार और आसपास के क्षेत्र।
समय: दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
क्षेत्र: रुद्राक्ष पार्क, आकृति एन्क्लेव, रोहित नगर और आसपास के क्षेत्र।
समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।
क्षेत्र: अब्बास नगर, आर केडीएफ अब्बास नगर मस्जिद और आसपास के क्षेत्र।
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
क्षेत्र: आईटी पार्क, ग्रीन सर्फर, ट्रेड पैवेलियन, शॉपिंग सेंटर आईटी पार्क और आसपास के क्षेत्र।
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक।

यहां भी बिजली कटौती 
कमल नगर, जैन कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, 6 गृह, लाल क्वार्टर, जय महादेव, सिल्वर स्टेट, ग्रीन पार्क कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। देवकी नगर, करोंद, पंचवटी, बैरसिया रोड, कृषि अनुसंधान कॉलोनी, ब्रिज कॉलोनी, माया एन्क्लेव, करोंद चौराहा, निशातपुरा थाना, गोविंदपुरा कार्यालय परिसर, बिजली नगर कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

इन इलाकों में भी बिजली रहेगी गुल 
गिरधर परिसर, अवंतिका होम्स, जेके टाउन, विनीत कुंज बी-सेक्टर, राजीव गांधी कॉलेज, प्रियदर्शनी, शिवालय, अमरावेली, विधान एलेना, मंगेश हाइट्स, पार्क सेरेना, दानिश कुंज, शारदा रिट्रीट, सिद्धांत अस्पताल, जैन मंदिर, बंजारी, सिद्धि समृद्धि, विरशा हाइट्स, जेके-टाउन, एके प्लाजा, एवाई टावर, सिंगापुर सिटी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। 

नूतन कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी 24 को
भोपाल के सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (नूतन कॉलेज) में एक्सट्रेमोफाइल्स और उनके जैव-अणुओं विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया जाएगा। आयोजन का प्रायोजन भारत सरकार के एएनआरएफ, सीएसआईआर और बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा किया जा रहा है। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य एक्सट्रेमोफाइल्स (अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों में जीवित रहने वाले सूक्ष्मजीव) और उनके जैव-अणुओं पर नवीन शोध एवं विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है। 

कायस्थ भटनागर सभा का फाग उत्सव आज
कायस्थ भटनागर सभा भोपाल के तत्वावधान में आयोजित फाग उत्सव में उभरती प्रतिभाओं को मौका मिलेगा। 23 मार्च को आयोजित इस फाग उत्सव में सभी आयु वर्ग की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। कायस्थ भटनागर सभा भोपाल ने बताया कि फाग उत्सव के तहत गायन, वादन एवं एकल तथा सामूहिक नृत्य के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में भाग लेने वाले 3 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।  

सिंधी पंचायत कराएगी नि:शुल्क धार्मिक यात्रा
सिंधी समाज उत्थान पंचायत, सिंधीजनों को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा कराएगी। 23 मार्च को सुबह 8 बजे विजय नगर लालघाटी से यात्रा की शुरुआत होगी। जहां से बस द्वारा यात्री सीहोर के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने रवाना होंगे। यात्रा के दौरा मानसरोवर धाम, श्री झूलेलाल मंदिर और चिंतामन गणेश मंदिर के दर्शन के बाद दोपहर एक बजे हलालपुर, बस स्टैंड के सामने, लालघाटी, भोपाल में समाप्त होगी।

औदीच्य ब्राह्मण समाज का होली मिलन 24 को 
राजयोगिनी जानकी दीदी की पुण्यतिथि के मौके पर वैश्विक जागृति दिवस का आयोजन रविवार 23 मार्च को सुख शांति भवन नीलबड़ में होगा। इस मौके पर राजयोग मेडिटेशन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। औदीच्य ब्राह्मण समाज की ओर से होली मिलन कार्यक्रम सोमवार 24 मार्च को होगा। आयोजन गुजराती समाज भवन तुलसी नगर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस मौके पर फाग गीत सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें समाज के लोग शामिल होंगे।

कर्मचारी मंच धरना प्रदर्शन आज 
मध्य प्रदेश के स्थाई कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी और अंशकालीन कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 मार्च को भोपाल के आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। मप्र कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पांडेय बताया, स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण, पेंशन, मेडिकल, बीमा और अनुकंपा नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। 23 मार्च को एमपी के सभी जिलों से दैनिक वेतन भोगी, स्थाईकर्मी और अंशकालीन कर्मचारी भोपाल में जुटेंगे। 

अयोध्या नगर वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के चुनाव आज 
भोपाल के अयोध्या नगर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के त्रिवार्षिक(2025-2028) चुनाव 23 मार्च को होने हैं। सचिव राजा राम जैन ने बताया, फॉर्म प्राप्ति दिनांक 15 मार्च 2025 से और जमा 20 मार्च तक और नाम वापसी दिनांक 22 मार्च तक की जा सकेगी। फॉर्म की प्राप्ति, जमा सायंकाल 6 बजे से 8 बजे तक चुनाव दिनांक 23 मार्च समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक वोट डाले जाएंगे। साथ ही इसी दिन सायंकाल 6 बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी। सभी कार्य के लिए स्थाल वाचनालय डी-सेक्टर अयोध्या नगर भोपाल रहेगा। 

बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल 24-25 मार्च को होगी
बैंक कर्मचारी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस मप्र के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया, देशभर के 10 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों के समर्थन में 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल करेंगे। 

5379487