Logo
Bhopal News in Brief, 25 March: भोपाल में मंगलवार (25 मार्च) को कहां-क्या हो रहा है। आपके काम की हर जानकारी यहां (haribhoomi.com) पर एक क्लिक पर मिलेगी। आइए नजर डालते हैं राजधानी की छोटी-बड़ी खबरों पर...।

Bhopal News in Brief, 25 March: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं। 

भोपालवासियों के लिए जरूरी खबरें ; Bhopal Today Live 

कलेक्टर गाइडलाइन पर आज बैठक
भोपाल में कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर मूल्यांकन समिति की मंगलवार को बैठक होगी। जिले के 2885 क्षेत्रों में से करीब 1300 पर मूल्यवृद्धि प्रस्तावित की है। इसपर 57 आपत्तियां मिली। मंगलवार को बैठक में इनका निराकरण होगा। बताया जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से 300 फीसदी वृद्धि को वापिस लेने पर निर्णय होगा। यहां फायनल ड्राफ्ट तैयार होगा। इसे केंद्रीय मूल्यांकन समिति के माध्यम से अंतिम रूप देकर लागू कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से गाइडलाइन की नई दरें प्रभावी हो जाएगी और फिर इसी आधार पर पंजीयन के काम होंगे।

इनोवेशन कार्निवल 'नवोन्मेष 2025' का भव्य शुभारंभ आज
अटल इंक्यूबेशन सेंटर-रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी और रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के सहयोग से मध्य भारत के सबसे बड़े इनोवेशन कार्निवल 'नवोन्मेष 2025' का दो दिवसीय आयोजन 25 मार्च मंगलवार से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्यमिता, रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी-संचालित समाधानों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देश के उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित नाम भी शामिल होंगे जिसमें शार्क टैंक इंडिया के जज और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता और स्विगी के सीईओ रोहित कपूर महत्वपूर्ण सत्रों में शामिल होंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। 

बीयू में कैंसर जागरुकता शिविर आज
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी ज्ञान विज्ञान भवन में मंगलवार को कैंसर स्वास्थ्य शिविर एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भोजपाल मित्र परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल होंगे। परिषद के अध्यक्ष आशीष पांडे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री आरोग्य भारती अशोक वाष्णेय, राज्यमंत्री कृष्ण गौर, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, डॉ. अजय गोयनका उपस्थित रहेंगे।

भोपाल के 70 से ज्यादा क्षेत्रों में आज बिजली कटौती 

  • राजधानी भोपाल के 70 से ज्यादा क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली गुल रहेगी।  
  • क्षेत्र: सरोजिनी नायडू और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
  • क्षेत्र: किलेंदेव टॉवर और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।
  • क्षेत्र: रजत नगर, दानिश नगर, रोहित नगर, सागर रॉयल, अक्षत होम्स और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक।
  • क्षेत्र: साधना एन्क्लेव, आईईएस कॉलोनी, कुंजन फेज 1 और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 6 बजे से सुबह 6:30 बजे तक।
  • क्षेत्र: रजत विहार, लैंड मार्क, बीएचईएल संगम, कृष्णा एन्क्लेव और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 6:30 बजे से सुबह 7:30 बजे तक।
  • क्षेत्र: इंडस एम्पायर, अल्टीमेट विला और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 10 बजे से 10:30 पूर्वाह्न और 04:00 अपराह्न से 04:30 अपराह्न
  • क्षेत्र: अल्टीमेट विला और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 10 से दोपहर 4:30 बजे तक।
  • क्षेत्र: सरस्वती नगर, इंद्र नगर और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक।
  • क्षेत्र: सरस्वती नगर, इंद्र नगर और आसपास के क्षेत्र।
  • समय: सुबह 1:30 से दोपहर 3:30 बजे तक।

इन इलाकों में भी गुल रहेगी बिजली 
पलासी गांव बड़वाई गांव, एलेक्जर ग्रीन, नाइस स्पैच कॉलोनी, राजनगर पलासी, एलेक्जर गार्डन कॉलोनी, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट कॉलोनी, बड़वाई गांव, नाइस स्पेस कॉलोनी, न्यू कोहेफिजा, आईनॉक्स कॉलोनी, क्लब हाउस, मैपल ट्री कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती होगी। सौभाग्य नगर, सुभाष कॉलोनी और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

यहां भी बिजली कटौती 
सीटीओ, कैलाश नगर, साईं रेजीडेंसी, सनातन परिसर, मूल रेजीडेंसी, सर्वोदय कॉलोनी, पूजाश्री, जाट क्षेत्र, कैंप नंबर 12, सत्यम नगर, मथाई नगर, नंदा नगर और आसपास क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी। सर्वधर्म, शालीमार गार्डन, मंदाकिनी कॉलोनी, जानकी रेजीडेंसी, फॉर्च्यून स्टेट, भूमिका रेजीडेंसी, शिरडीपुरम, बीमा कुंज और आसपास क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

करोंद मंडी के आसपास क्षेत्रों में दो दिन प्रभावित रहेगी जलापूर्ति
भोपाल की करोंद मंडी के पास मेट्रो स्टेशन के कार्य के चलते पाइप लाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए शहर के जोन 16 और 17 के क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस कार्य को पूरा करने में लगभग 24 घंटे का समय लगेगा। नगर निगम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की जलापूर्ति टैंकर और अन्य स्रोतों के माध्यम से किया जाएगा।

यह क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
रतन कॉलोनी, कृषक नगर, वकील कॉलोनी, पंचवटी फेस-02, राजवंश, पूजा कॉलोनी, गोया कॉलोनी, राधाकृष्ण कॉलोनी, शिवानी होम्स, शांति नगर, पंचवटी फेस-03, शिव नगर, जनता नगर, पारस नगर, मुरली नगर, कपिला नगर, विश्वकर्मा नगर, शिव नगर फेस-01, 02 व 03, नीलकंड कॉलोनी, शहीद कॉलोनी, अन्ना नगर, जैन कॉलोनी, एकता नगर, हाउसिंग बोर्ड आवास, विकास कॉलोनी, अमन कॉलोनी, एहसान नगर, संजय नगर, एमआईजी, विवेकानंद, हाउसिंग पार्क, ब्लूमून कॉलोनी, प्रेम नगर, देवकी नगर, सुंदर नगर, आशियाना, फिजा, नवजीवन कॉलोनी, छोला मंदिर, उड़िया बस्ती, गरीब नगर, कल्याण नगर, प्रीत नगर, भानपुर, अटल नेहरू नगर, चांदबाड़ी, शंकर नगर, नवाब कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी इत्यादि क्षेत्र।

इंजीनियरिंग, मेडिकल की फीस तय कराने आवेदन 31 तक
 इंजीनियरिंग, मेडिकल सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स की फीस तय कराने कॉलेज 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश और फीस विनियामक समिति (एएफआरसी) ने तय किया है कि कॉलेजों को हर साल 6 प्रतिशत महंगाई और 15 प्रतिशत डेवलपमेंट पर फीस में बढ़ोतरी मिलेगी। हालांकि यह बढ़ोतरी कॉलेजों की बैलेंसशीट के आधार पर तय की जाएगी। इसके अलावा, एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रडिटेशन) से मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेजों और एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स) या एनएबीएल (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर लैबोरेट्रीज़) से मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त इनसेंटिव मिलेगा।  

मां कर्मा जयंती आज, निकलेगी शोभायात्रा
साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चना होगी। इस मौके पर पुराने से आकर्षक चल समारोह भी निकाला जाएगा। कर्मा जयंती के मौके पर घोड़ा नक्कास स्थित साहू समाज मंदिर में जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। लक्ष्मीनारायण मंदिर साहू समाज के अनिल कुमार साहू ने बताया कि सुबह पूजा अर्चना होगी। इस मौके पर खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। दोपहर 3 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

भोपाल में स्वदेश महोत्सव सात से 
राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव 7 अप्रैल से शुरू होगा। इस दौरान स्थानीय स्थानीय विट्टल मार्केट में 7 से 13 तक अप्रैल तक मेला आयोजित होगा। अखिल भारतीय स्वदेशी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पारेवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मेले के 7 दिनों में प्रदर्शनी स्थल पर प्रदेश के अनुमानित एक लाख से अधिक आगंतुक स्वदेशी की भावना से स्वदेशी सामान खरीदने के लिए बजट बनाकर आने एवं भारतीय संस्कृति की झलक देखने आने की संभावना है। इसमें मध्यप्रदेश सहित आंध्र, तामिलनाडु, बनारस, गुजरात, असम और हिमाचल के हस्तशिल्प प्रमुख होंगे। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रदेश के 55 जिलों से 100-100 किसान संपूर्ण प्राकृतिक खेती की प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पाद की जानकारी दी जाएगी।

प्रॉपर्टी टैक्स के सरचार्ज पर 50 फीसदी की छूट
वित्तीय वर्ष 2024-2025 की समाप्ति के पहले नगर निगम समेत भोपाल के अन्य विभागों में टैक्स वसूली समेत अन्य प्रक्रिया में काफी तेजी आ गई है। टैक्स वसूली के लिए आफिस छुट्टियों में भी खुल रहे हैं। वहीं एक अप्रेल से लागू होने वाली नयी कलेक्टर गाइडलाइन और ई-आफिस प्रणाली के क्रियान्यवन के लिए अफसर रात-दिन पसीना बहा रहे हैं। कई आफिस देर रात तक खुल रहे हैं। नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के सरचार्ज पर 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। छूट 31 मार्च तक मिलेगी। इसके बाद भुगतान न करने पर करदाताओं को दोगुनी राशि चुकानी पड़ेगी। 

क्लीन और ग्रीन एनर्जी का पावर सेंटर बनेगा भोपाल
भोपाल अब मध्य प्रदेश का क्लिन और ग्रीन ऊर्जा का नया पॉवर सेंटर बनेगा। उर्जा उत्पादन क्षेत्र की तीन बड़ी कंपनियां महानगर में अपनी बिजली परियोजनाएं लगाएंगी। प्रदेश में नवीनकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 5.72 लाख करोड़ रुपए रुपए का निवेश आया है। कुल आठ बड़े कंपनी समूहों ने इस क्षेत्र में निवेश का प्रस्ताव दिया है। इनमें से 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की हाइब्रिड बिजली परियोजनाएं भोपाल में लगाए जाने की खबर है। जिंदल, केपीआई ग्रीन और केपी ग्रुप ने भोपाल में नवीनकरणीय ऊर्जा उत्पादन की परियोजनाएं लगाने के प्रस्ताव दिए हैं। इनकी हाइब्रिड बिजली उत्पादन परियोजनाओं में दिन -रात, 24 घंटे बिजली उत्पादन होगी।

jindal steel jindal logo
5379487