Logo
Shivraj Singh Chouhan Uncle Pass Away: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के चाचा चैन सिंह भोपाल की निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार (4 सितंबर) सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। शाम 4 बजे जैत में अंतिम संस्कार हुआ।

Shivraj Singh Chouhan Uncle Pass Away: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चाचा चैन सिंह चौहान का बुधवार सुबह निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों ने भोपाल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शिवराज सिंह चौहान उज्जैन में सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए हैं। सूचना मिलते ही वहां से भोपाल रवाना हुए।

शिवराज ने लिखी भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने X पर भावुक पोस्ट लिखकर चाचा के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे प्रिय चाचा चैन सिंह चौहान, जिनके पास भोपाल में रहकर चौथी से लेकर 11वीं कक्षा तक की पढ़ाई की। जिनका आशीर्वाद सार्वजनिक जीवन में मेरी प्रेरणा रहा, जो सदैव मेरे ऊपर प्रेम की वर्षा करते रहे हैं, वह आज हमें छोड़कर अनंत यात्रा पर चले गए। शिवराज ने बताया कि वह मेरी शक्ति थे, भावनात्मक सहारा थे, प्रेरणा थे। आज उनका साथ छूट गया, सहारा टूट गया, हृदय-घट सूना हो गया।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के चाचा चैन सिंह भोपाल की निजी अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह 11 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। शिवराज सिंह चौहान कल ही देर रात उन्हें देखने के लिए भोपाल पहुंचे थे। 

इसे भी पढ़ें: CM मोहन यादव के पिता का निधन: शिप्रा तट पर अंतिम संस्कार, उज्जैन पहुंचे शिवराज-सिंधिया समेत तमाम दिग्गज

चैन सिंह चौहान की अंतिम यात्रा भोपाल स्थित 22 निखिल होम्स कुंजन नगर से नर्मदा घाट जैत के लिए दोपहर 2 बजे रवाना हुई। शाम 4 बजे जैत घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चैन सिंह चौहान के निधन पर जैत गांव में मातम का महौल है। नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक जताया है।

5379487