भोपाल में बवाल: युवक से मारपीट के बाद दो पक्षों में पथराव, तलवारें लहराईं, छह लोग घायल, Video Viral

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बवाल हो गया। युवक के साथ मारपीट के बाद मंगलवार (24 दिसंबर) को दो पक्ष भिड़ गए। विवाद के दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। लोगों ने तलवारें लहराईं। दोनों पक्ष डंडे लेकर निकले। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाला। घटना में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मंडी का है।
भोपाल में युवक से मारपीट के बाद मचा बवाल, दो पक्षों में पथराव के बाद तलवारें लहराईं, कई लोग घायल pic.twitter.com/1VcRO8S9Gc
— Raju Sharma (@RajuSha98211687) December 24, 2024
पुलिस ने लोगों को कराया शांत
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मंडी में 2 दिन पहले तेज बाइक चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में जहांगीराबाद थाने में 5 आरोपियों पर केस दर्ज किया था। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को फरार दो आरोपियों को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। दो पक्षों के बीच पथराव होने लगा। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंचा और मामला शांत कराया।
भोपाल में दो पक्षों में पथराव का वीडियो pic.twitter.com/4hxPmp3SJa
— Raju Sharma (@RajuSha98211687) December 24, 2024
भीड़ ने वाहनों में की तोड़फोड़
तलवार और डंडे लेकर पथराव कर लोग दूसरे पक्ष के लोगों की तरफ दौड़े। भीड़ ने एक महिला को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुरानी गल्ली मंडी में भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में कई लोग हथियार लेकर जाते दिख रहे हैं उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Bhopal News in Brief, 24 December: भोपाल में आज कहां क्या हुआ? एक क्लिक में पढ़ें जरूरी खबरें
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
एक पक्ष ने पुलिस को बताया कि दूसरे पक्ष ने आने-जाने वाला मुख्य रास्ता बंद कर दिया था। दो-तीन दिन से रास्ते से हम लोग निकल नहीं पा रहे थे। जिसके चलते यह विवाद की स्थिति बनी। जबकि, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां पर लोग लगातार अक्सर तेज गाड़ी चलाकर निकलत हैं। छोटे बच्चे खेलते रहते हैं, इसी कारण रास्ते से नहीं जाने दे रहे थे।
जानें क्या बोले लोग
लोगों के मुताबिक, फैज नाम के युवक के बड़े पापा के लड़के की तबीयत खराब थी। फैज 22 दिसंबर को तेज गाड़ी चलाकर बड़े पापा के लड़के को लेने के लिए निकला था। तेज गाड़ी चलाने पर लोगों ने फैज को रोका और मारपीट कर दी। बीच-बचाव में फैज ने सब्जी के ठेले से चाकू उठाकर हमला कर दिया। चाकू से एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने फैज के भाई और मां से भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
प्रेग्नेंट महिला को दिया धक्का
मंगलवार को 50-60 लोगों ने हमला कर दिया। 2 महीने की प्रेग्नेंट महिला को धक्का दे दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। राजा पेंटर नाम के युवक के सिर पर तलवार मारी। हमलावरों ने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पत्थरबाजी में महिलाएं सहित कई लोगों के घायल होने की सूचना है। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS