Bhopal Today News 16 October: भोपाल की 35 कॉलोनियों में बिजली कटौती, 22 ट्रेनों के रूट बदले

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार, 16 अक्टूबर को 35 कॉलोनियों में मेंटीनेंस के लिए बिजली बंद रहेगी। भोपाल मंंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।;

Update:2024-10-16 08:36 IST
Bhopal News in Brief, 19 April: एक क्लिक में पढ़ें भोपाल की जरूरी खबरें।Bhopals today big hindi news in brief of the 19 April 2025 Saturday
  • whatsapp icon

Bhopal Today News 16 October: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आपको आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की बड़ी खबरें; Bhopal Today Live Update

भोपाल में बंद रहेगी बिजली 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को 35 से ज्यादा कॉलोनियों में बिजली बंद रहेगी। ईदगाह हिल्स, रोहित नगर, मालीपुरा, राजीव नगर, बीडीए कॉलोनी और दानिश नगर सहित शहर की 35 कॉलोनियों में बिजली गुल रहेगी। इन इलाकों में मेंटीनेंस किया जाना है। 

28 ट्रेनों के रूट बदले 
उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग और एनआई का कार्य होना है। इसके लिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली 28 यात्री ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। रेल अफसरोंने बताया, 28 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। 

दिवाली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने दिवाली पर यात्रियों की भीड़ भाड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पश्चिम मध्य रेलवे ने बताया कि इटारसी, भोपाल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पिपरिया, सतना, खंडवा और बीना स्टेशन 22 स्पेशल ट्रेन गुजरेंगी। बुकिंग कर भीड़ से बच सकते हैं। रेलवे ने पुणे-गोरखपुर (गाड़ी संख्या 01415 और 01416) और उधना-बरौनी (गाड़ी संख्या 09067 और 09068) स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला भी लिया है। 

 

भोपाल के प्रमुख इवेंट्स 

  • मानव संग्रहालय में बुधवार शाम 7 बजे पूनम-38 कार्यक्रम होना है। इसमें बांसुरी वादक पंडित राकेश चौरसिया प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है। 
  • मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय में पुतुल समारोह जारी है। बुधवार शाम 6:30 बजे छाया पुतली शैली में मां दुर्गा और जोरा सिंह की प्रस्तुति होगी। प्रवेश निशुल्क है। 
  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में जनजातीय चित्रकार प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 30 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में चित्रकार संतोषी श्याम के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में त्रिपुरा का नूह आवास दर्शकों के खोला गया है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के कलाकारों ने इसे तैयार किया है। नूह आवास रियांग जनजाति का आवास है, जिसमें त्रिपुरा के पश्चिम जिलों का आदिवासी समुदाय रहता है। 

आईआईटी जैम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली ने जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट फॉर मास्टर्स (जैम) 2025 के लिए पंजीयन तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 

अग्निवीर वायु परीक्षा
अग्निवीर वायु भर्ती कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पहले यह परीक्षा 18 अक्टूबर को होनी थी। लेकिन इसकी तिथि बढ़ाकर अब 16 नवंबर कर दी गई है। 

पुराने भोपाल में रूट डायवर्सन
अल्पना तिराहे से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-6 की ओर वनवे मार्ग किया गया है। यहां एक तरफ का रास्ता बंद है। लिहाजा, यात्री दूसरी लेन पर ही आवागमन करेंगे। रूट डायवर्सन की यह व्यवस्था 19 सितंबर से लागू है और 18 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
 

ऑफलाइन एडमिशन 23 तक
मध्य प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में संचालित बीबीए और बीसीए कोर्स में ऑफलाइन एडमिशन 23 अक्टूबर तक होने हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की अनुमति दी है। सभी अतिरिक्त क्षेत्रीय संचालकों और कॉलेज प्रिंसिपल को निर्देशित किया गया है। एडमिशन की जानकारी रोजाना प्रवेश पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। 

Similar News