Bhopal Today News 17 September: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आपको आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की बड़ी खबरें; Bhopal Live Update  

  • चल समारोह के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट
    भोपाल में गणेश प्रतिमा विर्सजन के अवसर पर मंगलवार को सुबह 9 बजे से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ एवं हताईखेड़ा डैम पर किया जाएगा। रात्रि में 2 बजे से चल समारोह निकाले जाएंगे। आगामी आदेश तक शहर में सभी प्रकार के अनुमति प्राप्त/बिना अनुमति प्राप्त भारी वाहन खजूरी सडक, मुबारकपुर, लाम्बाखेडा चैराहा, इस्लाम नगर, चैपडा कला चैराहा, पटेल नगर, 11 मील, रातीबढ़, लालघाटी, नरसिंहगढ़ तिराहा, एयरपोर्ट चैराहा, करौंद चैराहा, भानपुर चैराहा, रत्नागिरी से आगे शहर में प्रतिबंधित रहेगें।
  • पुगांधी शिल्प बाजार का आज आखिरी दिन
    ज्ञानपथ शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा गौहर महल में गांधी शिल्प बाजार चल रहा है। 17 सितंबर तक चलने वाला यह मेला दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा।
  • भोपाल रेल मंडल में स्वच्छता विशेष अभियान 4.0 की शुरुआत  
    भोपाल रेल मंडल में डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी के निर्देशन में स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटारे के लिए स्वच्छता विशेष अभियान 4.0 की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से की जा रही है। 

    अभियान को दो चरणों में संचालित किया जाएगा:
    पहला चरण: 17 से 30 सितम्बर 2024 तक, जिसमें स्वच्छता अभियान स्थलों की पहचान, स्थान प्रबंधन योजना, कचरा निपटान, और रिकॉर्ड प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
    दूसरा चरण: 2 से 31 अक्टूबर 2024 तक, जिसमें पहले चरण में चिन्हित योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान, विभिन्न विभागों द्वारा रिकॉर्ड प्रबंधन, वर्गीकरण, रिकॉर्डिंग, समीक्षा, और भौतिक रिकॉर्ड्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।