Logo
MP Weather Update Today: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। जबकि, मानसून ट्रफ जैसलमेर से सीधी होते हुए एमपी से गुजर रही है। शनिवार को MP के 14 जिलों में तेज बारिश की उम्मीद है।

MP Weather Update Today: मध्यप्रदेश में मानसून ट्रफ और आंध्र प्रदेश-ओडिशा में एक्टिव लो प्रेशर एरिया के चलते बारिश का दौर जारी है। सतना रीवा में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई। शनिवार को भी 14 जिलों में तेज तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, धार, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सिवनी, श्योपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, उमरिया और डिंडौरी जिले में अलर्ट जारी किया है। भोपाल में रिमझिम जारी है। 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश और ओडिशा लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जबकि, मानसून ट्रफ जैसलमेर से सीधी होते हुए एमपी से गुजर रहा है। एक अन्य सिस्टम भी यहां सक्रिय है। जिस कारण पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में तीखी धूप भी निकलेगी।

यह भी पढ़ें: देश का मौसम: राजस्थान में बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, 19 राज्यों में अलर्ट, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में अब तक 33 की मौत

भोपाल में धूप, इंदौर-सतना में बारिश 
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का दोहरा रवैया देखने को मिला। राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलो में धूप खिली रही तो वहीं इंदौर, मंडल और सतना सहित 10 जिलों में तेज बारिश हुई। भोपाल में शुक्रवार को दिन का तापमान 31.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक 34 मिमी बारिश मंडला में हुई। सिवनी और सागर में 1-1 इंच पानी गिरा। सतना में पौन इंच और धार में आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को बैतूल, इंदौर, उज्जैन खरगोन और मलाजखंड में भी हल्की बारिश हुई।  

अच्छी बारिश की उम्मीद 
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर, नारनोल, सीधी और संबलपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक मानसून द्रोणिका फैली हुई है, जो मानसून को प्रभावित करती है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक भी एक द्रोणिका मौजूद है। इन तीनों सिस्टम के चलते अगले कुछ दिन अच्छी बारिश का अनुमान है।

5379487