मधुरिमा राजपाल, भोपाल: भोपाल में त्रिलंगा स्थित माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विरासत दीपोत्सव इन दिनों शहर के लोगों के लिये विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में देश के विभिन्न राज्यों से आये बुनकरों ने फेस्टिव सीजन के हिसाब से कलेक्शन प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में गुजरात कच्छ की सिल्क सेलेब्रिटी साड़ी का कलेक्शन प्रदर्शित किया गया है। इस खूबसूरत साड़ी को कॉटन या सिल्क पर गोल्डन जरी का काम करके बनाया जाता है। गुजरात की महिलाएं इस साड़ी को शादियों में जरूर पहनती हैं।

मूंगा व लहरिया कॉटन का बेहतरीन कलेक्शन
प्रदर्शनी में राजस्थान से आए बुनकर राहुल सिंह ने बताया कि वे मूंगा कॉटन, लहरिया कॉटन सहित 3 प्रकार की साड़ियों का कलेक्शन लाए हैं। जिसे एक ही व्यक्ति 2 से 3 दिन में तैयार करता है। साड़ी निर्माण का पूरा काम हाथ से होता है। इसमें प्रिंटेड साड़ी भी आती है, जिसका पहले डिजाइन तैयार किया जाता है, फिर इस साड़ी को तैयार किया जाता हैं।

ये भी पढ़ें: भोपाल की टॉप 10 दुर्गा झांकियां...यूनिक डिज़ाइन, आकर्षक मूर्तियां; पंडालों में उमड़ी भीड़

बिहार की मधुबनी प्रिंटिंग
प्रदर्शनी के संयोजक आशु आब्दी ने बताया कि प्रदर्शनी में भागलपुर बिहार से आए हुए शिपकार अपने साथ प्रमुख कारीगरी को लेकर आए हैं। जिसमें बेहतरीन साड़ियां हैं। यही नहीं बिहार का पारंपरिक मधुबनी प्रिंट बहुत ही ज्यादा विश्व प्रसिद्ध, जिसे हर कोई पहनना पसंद करता है।

ये भी पढ़ें: भोजपाल गरबा उत्सव में आईं रश्मि देसाई, हरिभूमि से बोलीं- कभी नहीं सोचा एक्ट्रेस बनूंगी

प्रदर्शनी में यह भी है उपलब्ध
प्रदर्शनी में कांजीवरम उपाड़ा, गढ़वाल पटोला, बैंगलोर सिल्क, कांथा वर्क, डकारी जामदानी, पैठानी, बनारसी, भागलपुरी की साड़ियों, कश्मीरी पश्मीना साड़ियां, सूट सॉल जैकेट स्टोल आदि प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में देशभर से आए बुनकरों व डिजाइनरों ने अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति काव्य और त्यौहारों को सिल्क पर छापा है।