शिवपुरी में दर्दनाक मौत: 90 की रफ्तार में बाइक दौड़ रहे 4 दोस्तों की गाड़ी डिवाइडर की रेलिंग से टकराई, दो की छाती से आरपार हुई ग्रिल

Delhi Road Accident
X
सराय काले खां सड़क हादसा
MP के शिवपुरी में दर्दनाक हादसा हो गया। चार दोस्त दो बाइक से शहर में घूमने निकले। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दो ममेरे भाइयों की छाती से लोहे की ग्रिल आर-पार हो गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दो घायल हैं।

भोपाल। 90 की रफ्तार से बाइक चलाकर शहर में घूम रहे चार दोस्त हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर की रेलिंग से टकराई। हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की छाती से लोहे की ग्रिल आर-पार हो गई। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए। एक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र के बालाजी धाम मंदिर के सामने थीम रोड़ पर शुक्रवार को हुई। ग्रिल में फंसे दोनों के शवों को निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी।

ये चार हादसे का हुए शिकार
चिटोरी गांव निवासी पवन जाटव पुत्र मदनलाल जाटव (20) शिवपुरी आया था। यहां खुडा बस्ती में रहने वाले अपने ममेरे भाई राजा जाटव पुत्र घनश्याम जाटव और ठकुरपुरा के अपने साले सोनू जाटव को मिला। इसी समय खुडा बस्ती का रहने वाला हेंमत जाटव भी उन्हें मिल गया। चारों रात के समय एक बाइक पर सवार होकर शहर में घूमने निकले थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए।

सामने से आ गई कार, बचाने के चक्कर में दोनों की मौत
घायल सोने ने पुलिस को बताया कि पवन जाटव और राजा जाटव का महेंद्रपुर निवासी किसी व्यक्ति से फोन पर विवाद चल रहा था। घूमने के दौरान अचानक महेंद्रपुर जाने का प्लान बन गया। पवन जाटव तीनों को साथ लेकर करीब 90 की रफ्तार में बाइक चलाकर महेंद्रपुर जाने लगा। बाइक खुद पवन चला रहा था। इसी दौरान बालाजी धाम मंदिर के सामने एक कार सामने आती दिखी, जिससे बचने के चक्कर में बाइक डिवाइडर में लगी रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टकराने के बाद पवन और राजा के सीने से डिवाइडर पर लगी ग्रिल आरपार हो गई थी। दोनों की मौत हो गई। हेमंत और सोनू बाइक टकराने के साथ ही दूर फिक गए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story