BJP changed District President: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले संगठन बड़ा फेर बदल किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इंदौर और पन्ना जिले के जिलाध्यक्ष बदले हैं। पन्ना में रामबिहारी चौरसिया की जगह ब्रिजेंद्र मिश्रा उर्फ डब्बू को भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, इंदौर (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा को बनाया गया। चिंटू वर्मा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी हैं। 

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। चुनाव के लिहाज से संगठन में भी जरूरी बदलवा किए जा रहे हैं। पन्ना और इंदौर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को भी चुनावी समीकरणों  से जोड़कर देखी जा रही है। मप्र की इंदौर और खजुराहो लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती हैं। लेकिन वर्तमान हालातों और संभावनाओं को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं। 

जनवरी में भी बदले गए थे चार जिलाध्यक्ष 
भारतीय जनता पार्टी ने इसके पहले बालाघाट, बुरहानपुर, रतलाम और छतरपुर के जिलाध्यक्ष को हटाकर नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। उस दौरान हुई अनुशासन समिति की बैठक में 40 से पाटी नेताओं पर भितरघात के आरोप लगे थे। शिकायत व प्रमाण मिलने पर  कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर भी हटाए गए थे।