BJP जिला अध्यक्षों की दूसरी सूची: भोपाल में रविंद्र यति और तीरथ मीणा, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को कमान; देखी पूरी लिस्ट 

बीजेपी ने सोमवार (13 जनवरी) को भोपाल, रतलाम और पन्ना सहित 11 जिलों में बीजेपी जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। भोपाल में रविंद्र यति और तीरथ मीणा, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय प्रेसीडेंट बनाए गए।;

Update:2025-01-13 21:51 IST
MP BJP ने बनाए 18 नए जिलाध्यक्ष, मैहर में कमलेश सुहाने, अशोक नगर में आलोक तिवारी देवास में राय सिंह सेंधव को कमान।MP BJP district presidents Second list, Ravindra Yati, Tirath Meena, Dharmendra Sikarwar, Bhopal News, Guna News
  • whatsapp icon

MP bjp jila adhyaksh list: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार (13 जनवरी) को भोपाल, रतलाम और पन्ना सहित मध्य प्रदेश के 18 जिलों में बीजेपी जिला अध्यक्षों (BJP district presidents) की घोषणा कर दी। भोपाल में रविंद्र यति और तीरथ मीणा, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा और मैहर में कमलेश सुहाने को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

नीमच में महिला,  उज्जैन-भोपाल में 2 जिलाध्यक्ष
भाजपा ने एमपी में 60 संगठन जिला बनाए हैं। इनमें से अब तक 20 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें से 9 जिला अध्यक्ष दोबारा रिपीट किए गए है। जबकि, एक जिलाध्यक्ष महिला (BJP Woman district president) भी बनाइ गई हैं। नीमच में वंदना खंडेलवाल MP की पहली महिला जिलाध्यक्ष हैं। विदिशा और उज्जैन नगर जिलाध्यक्ष का ऐलान रविवार को हुआ था। 

जिला  बीजेपी जिला अध्यक्ष 
भोपाल नगर  रविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीण  तीरथ सिंह मीणा
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
गुना   धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा  राजेश वर्मा
मऊगंज  डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
छतरपुर   चंद्रभान सिंह गौतम
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
उज्जैन (शहर)  संजय अग्रवाल 
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा
शिवपुरी जसमंत जाटव
बुरहानपुर मनोज माने
मैहर  कमलेश सुहाने
श्योपुर शशांक भूषण
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
अशोक नगर आलोक तिवारी
देवास  राय सिंह सेंधव
नीमच  वंदना खंडेलवाल
विदिशा  महाराज सिंह दांगी 

18 में से 9 जिला अध्यक्षों को दोबारा मौका 
बीजेपी ने 18 में से 9 जिलों के जिला अध्यक्ष रिपीट किए हैं। मैहर में कमलेश सुहाने, मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा, पन्ना में बृजेंद्र मिश्रा, छतरपुर में चंद्रभान सिंह गौतम, अशोकनगर में आलोक तिवारी, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार, रतलाम में प्रदीप उपाध्याय, बुरहानपुर में मनोज माने और हरदा में राजेश वर्मा को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

खंडवा में जिलाध्यक्ष बनाए गए राजपाल सिंह तोमर PM मोदी स्वागत करते हुए (फाइल फोटो)  

खंडवा में राजपाल सिंह तोमर  
बीजेपी ने खंडवा में राजपाल सिंह तोमर को जिलाध्यक्ष बनाया है। राजपाल सिंह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। पार्टी में वह कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें दिवगंत पूर्व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का करीबी माना जाता है। 

यह भी पढ़ें: MP में BJP जिलाध्यक्षों की पहली सूची: उज्जैन से संजय अग्रवाल, विदिशा में महाराज सिंह दांगी को कमान? 

मैहर-मऊगंज में दोबारा मौका 
मैहर और मऊगंज दोनों नए जिलों में बीजेपी अध्यक्ष रिपीट किए गए हैं। मैहर जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। उन्हें सांसद गणेश सिंह और विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी का का करीबी माना जाता है। मऊगंज में राजेंद्र मिश्रा भी विधानसभा चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष बनाए गए थे।  

Similar News