BJP Jila Adhyaksh: MP में भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम तय; जानें कहां किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर? 

MP BJP District President Final
X
BJP Jila Adhyaksh: MP में भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम तय; जानें कहां किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर? 
MP BJP Jila Adhyaksh: मध्य प्रदेश बीजेपी ने करीब 35 जिलाध्यक्ष के नाम फाइनल कर लिए हैं। रविवार, 5 जनवरी शाम तक इनके नाम की घोषणा संभव है।

MP BJP Jila Adhyaksh: मध्य प्रदेश बीजेपी ने जिलाध्यक्षों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। कल (रविवार, 5 जनवरी) तक 35 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए जा सकते हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित कुछ जिलों में असहमति के चलते नाम होल्ड होने की संभावना है।

यहां रिपीट होंगे जिलाध्यक्ष
MP भाजपा इस बार कुछ जिलों में पार्टी की कमान महिलाओं को सौंपना चाहती है। वहीं करीब 10 से 12 जिलों में सिटिंग अध्यक्ष को रिपीट किया जा सकता है। इनमें मैहर, छतरपुर और पार्ढुना जैसे वह जिले शामिल हैं, जहां कुछ समय पहले ही अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे।

दिल्ली भेजे गए 3-3 नामों का पैनल
जिलाध्यक्ष बनने भाजपा नेता भोपाल से दिल्ली तक लाबिंग कर रहे हैं। भोपाल में गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव, वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा की मौजूदगी में सीनियर नेताओं ने लंबी चर्चा की। रायशुमारी के बाद निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने तीन नामों का पैनल बनाकर दिल्ली भेज दिए।

यह भी पढ़ें: बीजेपी मंडल अध्यक्षों की सूची आते ही बावाल, MP के इस जिले में हो रहा विरोध

इन जिलों से सिंगल नाम तय

  • रतलाम-प्रदीप उपाध्याय
  • निवाड़ी गणेशी नायक
  • मऊगंज राजेंद्र मिश्र
  • हरदा राजेश वर्मा
  • बड़वानी कमल नयन इंग्ले
  • छिंदवाड़ा शेषराज यादव
  • छतरपुर, चंद्रभान सिंह गौतम (रिपीट)
  • पन्ना बृजेंद्र मिश्रा
  • बालाघाट रामकिशोर कांवरे
  • मैहर कमलेश सुहाने (रिपीट)
  • पार्ढुना वैशाली महाले
  • इंदौर (ग्रामीण) चिंटू वर्मा
  • जबलपुर (ग्रामीण) आशीष पटेल
  • नर्मदापुरम माधवदास अग्रवाल

यह भी पढ़ें: नए जिला अध्यक्षों के लिए भाजपा में महामंथन, 5 जनवरी को जारी हो सकती है लिस्ट

रीवा और सागर में दो-दो जिलाध्यक्ष
मध्य प्रदेश में वैसे तो 55 जिले हैं, लेकिन भाजपा संगठन के हिसाब से एमपी में 60 जिले होते हैं। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 2-2 (शहर और ग्रामीण) जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाते हैं। इस बार रीवा और सागर में भी दो दो जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की तैयारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story