Video: कांस्टेबल को सरेआम थप्पड़ जड़ने वाले भाजपा नेता की पुलिस ने उतारी हेकड़ी

Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर में पुलिस को थप्पड़ मारना भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। सोमवार को हुई इस घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शहर में उसका जुलूस निकाला। आरोपी ने दुर्गा प्रतिमा चल समारोह के दौरान इस घटना को अंजाम दिया था।
वार्ड-12 से पार्षद हैं पत्नी
मैहर नगर पालिका वार्ड-12 की पार्षद अर्चना चौरसिया के पति अरुण चौरसिया बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष हैं। सोमवार को उन्होंने एक पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया था। यह घटना दुर्गा प्रतिमा समारोह के दौरान हुई थी।
क्या पुलिस को प्रदेश के गृहमंत्री डॉ मोहन यादव ने भाजपा नेताओं/मंत्री पुत्रों के आगे सरेंडर हो जाने के निर्देश दिए हैं ?
— MP Congress (@INCMP) October 14, 2024
आखिर किस डर से पुलिस बदनामी भरी पिटाई सह रही है? वैसे यह भद्द पुलिस की नहीं प्रदेश के मुखिया की पीट रही है, कि धमक के आगे पुलिस को मौन रहना पड़ रहा है!!
•… pic.twitter.com/cBfVffzvoD
डांस को लेकर विवाद
दरअसल, अरुण चौरसिया से चल समारोह में साथियों संग डांस कर रहा था। ट्रैफिक जाम को देखते हुए पुलिसकर्मी गुड्डू यादव ने झांकियां आगे बढ़ाने की बात कही तो अरुण को यह बुरा लग गया और उसने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
चुनाव से पहले ज्वाइन की थी BJP
पुलिस से मारपीट का वीडियो सामने आते ही पुलिस एक्शन मोड़ पर आ गई और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। अरुण ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ज्वाइन की थी। पार्टी नेतृत्व ने उसे मंडल उपाध्यक्ष जैसी अहम जिम्मेदारी सौंप दी।
यह भी पढ़ें: Hamidia Hospital : भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल, 4 माह से नहीं मिला वेतन
तीन अन्य आरोपियों की तलाश
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया, मामले में अरुण चौरसिया के अलावा तीन अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS