Logo
Ujjain Crime News: उज्जैन में नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी में गुरुवार रात भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट के नगर संयोजक प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच मामूली विवाद हुआ। पुलिस मौके पर समझाइश दे रही थी, तभी सुरेंद्र ने रिवाल्वर से शूट कर दिया।

Ujjain Crime News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में बिल्डर को रिटायर्ड फौजी ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने के बाद बिल्डर की हालत गंभीर बनी हुई। निजी अस्पताल में उपचार जारी है। रिटायर्ड फौजी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में लिया है। घटनाक्रम बुधवार-गुरुवार की रात का है। 

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ट के नगर संयोजक प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच गुरुवार रात नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी में विवाद हुआ था। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और समझाइश देने का प्रयास कर रही थी, तभी सुरेंद्र प्रताप सिंह लायसेंसी रिवाल्वर लेकर पहुंचा और प्रकाश यादव के सीने में दाहिनी ओर गोली मारकर फरार हो गया। घायल बिल्डर प्रकाश यादव को परिजनों और पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने प्रकाश यादव का इलाज किया और उन्हें खतरे से बाहर बताया है। 

बच्चों के विवाद में वारदात 
बिल्डर प्रकाश यादव को गोली लगने की सूचना पर एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों व परिनजों से बातचीत कर जानकारी ली। साथ ही बताया, यह वारदात बच्चों के बीच पुराने झगड़े को लेकर हुई है। आर्मी से रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाई है। पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस की मौजूदगी में भाग निकला आरोपी 
आरोपी सुरेंद्र प्रताप सिंह वारदात के बाद बड़ी आसानी से फरार हो गया। लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने उसे गिरफ्तार का प्रयास भी नहीं किया। नागझिरी थाना पुलिस फायरिंग से पहले पहले ही हामुखेड़ी पहुंच गई थी। पुलिस सख्ती दिखाती तो यह वारदात टाली जा सकता थी।

5379487