लोकसभा से पहले बड़े फैसले की तैयारी: भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने शिवराज सिंह और वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया

Shivraj sing chauhan and Vasundhara raje
X
दोनों नेताओं से भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा बातचीत।
मध्यप्रदेश और राजस्थान के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को दिल्ली बुलाया गया है। दोनों से भाजपा शीर्ष नेतृत्व बातचीत करेगा। अटकलें हैं कि दोनों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

नई दिल्ली। भाजपा लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गई है। पार्टी कुछ बड़े फैसले लेने वाली है। सोमवार शाम को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से दिल्ली में मुलाकात करने वाला है। जानकार बताते हैं कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व दोनों नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक करेगा।

दोनों को फिर से सीएम बनने की थी उम्मीद
बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा इन दोनों चेहरों को ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री बनाएगी। लेकिन भाजपा ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाकर सबको चौंका दिया।

शिवराज ने कहा था-कुछ मांगने के बजाय 'मर जाना' पसंद करेंगे
मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि वह अपनी पार्टी से अपने लिए कुछ मांगने के बजाय 'मर जाना' पसंद करेंगे। चार बार तक मुख्यमंत्री रह चुके शिवराज ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें जो भी काम देगी, वो उसे पूरा करेंगे।

बीजेपी ने वसुंधरा को मुख्यमंत्री नहीं बनाकर सबको चौंका दिया
राजस्थान की बात करें तो भाजपा ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाकर सबको चौंका दिया। जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए भजनलाल शर्मा को भाजपा ने राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को राज्‍य का नया मुख्‍यमंत्री चुना गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नए मुख्यमंत्री के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे विधायक दल ने स्वीकार कर लिया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story