MP बीजेपी ने बनाए 77 लाख सदस्य: वीडी शर्मा बोले-हारी सीटों पर ज्यादा फोकस, भोपाल मध्य में लक्ष्य पूरा

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 77 लाख नए सदस्य बनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार, 24 सितंबर को भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया, 85 लाख मिस काल मिले हैं।;

Update:2024-09-24 17:20 IST
VD Sharma PC in BhopalVD Sharma PC in Bhopal
  • whatsapp icon

BJP Membership Drive in MP : भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में 77 लाख से अधिक नए सदस्य बनाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया, 3 सितंबर से अब तक 85 लाख लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर मिस काल किया है। हारी हुई सीटों में टारगेट पूरा हो गया है। भोपाल की मध्य सीट पर 113 फीसदी मेम्बर बनाए हैं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान का पहला चरण बुधवार को पूरा होगा। अंतिम दिन सर्वाधिक सदस्य बनाए जाएंगे। कल हर बूथ में 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। 

मैदान में उतरेंगे मंत्री-विधायक
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया, बुधवार को सीएम मोहन यादव से लेकर सभी मंत्री-विधायक और सांसद मैदान में उतरेंगे। प्रदेश के 64871 बूथों में सक्रिय तौर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

बूथों में रात्रि विश्राम करेंगे सभी नेता 
दरअसल, भाजपा का महासदस्यता अभियान मप्र में 3 सितंबर को शुरू हुआ था। इसके समापन पर बुधवार को वीडी शर्मा भोपाल की हुजूर विधानसभा में और सीएम मोहन यादव नरेला विधानसभा में सदस्यता दिलाएंगे। मंगलवार को सभी नेता बूथों में रात्रि विश्राम करेंगे। 

उमंग सिंघार के सवाल पर जवाब 

  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की शिकायत पर वीडी शर्मा ने कहा, यह वीडियो क्रिएट कराए जा रहे हैं। इनसे कोई रुकावट नहीं आने वाली। मप्र में सदस्यता अभियान और तेजी से चलेगा। 
  • वीडी शर्मा ने कहा, नगर निगम के कर्मचारी भाजपा के मेम्बरशिप ले रहे हैं तो हम क्या करें। हमने मिस कॉल नम्बर जारी किया है, लेकिन आपराधिक छवि वाले लोगों को बाहर किया जाएगा। 

Full View

 

Similar News