Indore Vijay Dangi Suicide Case: इंदौर के गांधी नगर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक के पोते ने सुसाइड कर लिया। सोमवार देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उसके शव को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बताया कि मृतक का नाम विजय (19) पुत्र बापूलाल दांगी है। विजय के दादा हजारीलाल दांगी खिलचीपुर से विधायक हैं। 

पुलिस को विजय का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने लिखा है कि 'मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। घरवालों को परेशान न करें'। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। बताया कि मृतक विजय की उम्र 19 है। इंदौर के गांधी नगर में रहकर वह लॉ की पढ़ाई करता था।  

भाजपा विधायक का पोता विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहता था। सुसाइड की वजह दोस्त से विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस ने उसका शव सोमवार रात को ही अस्पताल पहुंचा दिया था। विधायक के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। 

विजय के निधन खबर मिलते ही राजगढ़ स्थित उसके घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसी को समझ ही नहीं आ रहा कि उसने ऐसा आखिर ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। सुसाइड नोट में विजय ने अपने परिजनों से माफी भी मांगी है।