भाजपा MLA के भाई ने सुसाइड की: ग्वालियर में भितरवार विधायक मोहन राठौर के भाई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी खुद को गोली

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक सिंह राठौर ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह लंबे समय से बीमार थे। अशोक भितरवार विधायक मोहन राठौर के चचेरे भाई हैं। वह थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी थे। बेटे आशीष सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं।
अशोक सिंह राठौर पुत्र सुलतान सिंह (75) ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र की पॉस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। शनिवार दोपहर कमरे में थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। अचानक गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे, जहां वह बिस्तर पर लहुलुहान पड़े थे। परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ग्वालियर सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वह लंबे समय से बीमार थे। बीमारी की वजह से ही डिप्रेशन में रहते थे। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट घटना स्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम से जुड़े तथ्य जुटाए। फिलहाल, जांच पड़ताल जारी है।
भितरवार विधायक मोहन राठौर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। लाखन सिंह यादव यहां लगातार जीत दर्ज कर रहे थे। कमलनाथ सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। मोहन राठौर की इस जीत में भाई अशोक राठौर की अहम भूमिका मानी जा रही है। भाजपा के लिए उन्होंने यहां बड़ा जनाधार तैयार किया था।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS