कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में जेपी नड्डा की सभा: कहा-PM मोदी ने बदल दी राजनीति की दिशा, भारत में अब विकासवाद ही चलेगा

JP Nadda Sidhi and Chhindwara Rally: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे सीधी जिले में उनकी पहली चुनावी सभा हुई है। यहां कांग्रेस, सपा और आरजेडी सहित विपक्ष की सभी दलों को भ्रष्टाचारी बताया।;

Update:2024-04-12 12:35 IST
JP Nadda Sidhi and Chhindwara RallyJP Nadda Sidhi and Chhindwara Rally
  • whatsapp icon

JP Nadda Sidhi and Chhindwara Rally: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। शाम 4 बजे कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी विवेक साहू बंटी को जिताने का आह्वान किया। कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की दिशा और दशा बदल दी है। भारत में अब तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति नहीं सिर्फ विकासवाद की राजनीति चलेगी। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने INDI एलायंस के नेताओं का नाम लेकर परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। जनता से पूछा-कमलनाथ और उनका बेटा परिवार की पार्टी है या नहीं। यह सब परिवार और बाकी सब ताली बजाओ। राहुल, सोनिया, प्रियंका कांग्रेस परिवार की पार्टी रह गई। ऐसी परिवारवादी पार्टियों को घर बैठाना है। छिंदवाड़ा में भी बदलाव लाना है। जमाना बदल गया है, अब छिंदवाड़ा को भी बदल डालो। 

10 साल देश के विकास और सांस्कृतिक उत्थान के
जेपी नड्डा ने कहा, 10 साल देश के विकास और सांस्कृतिक उत्थान के रहे हैं। इन 10 सालों में हमने किसानों को ताकत मिलते देखा, महिलाओं का सशक्त होते देखा और गांवों को आगे बढ़ते देखा। 10 साल हमने भारत को आगे बढ़ते देखा है। 

हार के डर से बौखला गए हैं विपक्ष के नेता 
छिंदवाड़ा से पहले जेपी नड्डा दोपहर 12 बजे सीधी जिले में पहली चुनावी सभा काे संबोधित किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, घमंडिया गठबंधन वाले बौखला गए हैं। इन्हें हार सामने दिख रही है। बौखलाहट में मोदी जी को कुछ भी अपशब्द बोल रहे हैं। नरेंद्र मोदी 12 साल मुख्यमंत्री रहे और 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, उन पर एक भी दाग नहीं है। और यह लोग तरह-तरह की भाषा बोलते हैं। 

विपक्षी दलों ने हमेशा परिवार को आगे बढ़ाया
सीधी में भाजपा अध्यक्ष नड्ढा ने जनता को बताया कि लालू यादव ने चारा घोटाला, अखिलेश ने खनन घोटाल, केजरीवाली और केसीआर ने शराब घोटाला, कांग्रेस की गहलोत सरकार ने भर्ती घोटाला किया। कहा, इस चुनाव में सबका सफाया होने वाला है। कहा, विपक्षी दलों ने हमेशा परिवार को ही आगे बढ़ाया है।  

भारत ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जापान को पीछे छोड़ा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, IMF को अगर भारत दिखता सूरज दिखता है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका और चीन ही अब भारत से इस सेक्टर में आगे हैं।  

Similar News