Example of simplicity: भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार सुबह पन्ना जिले में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानममंत्री मोदी के मन की बात की सुनी। इसके बाद कटनी जिले में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चाय चुस्की ली। इतना ही नहीं ठेले पर चाय पीने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने दुकानदार से चर्चा कर उसकी परेशानी सुनी और यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेंमेट कर कैशलेस इंडिया का संदेश दिया।

कटनी प्रवास के दौरान भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिला कार्यालय में कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से संवाद कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, धीरेन्द्र सिंह समेत भाजपा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद वीडी शर्मा गहोई वैश्य सम्मेलन में भी शामिल हुए।  

बूथ-122 में कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात
वीडी शर्मा ने पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र में बूथ क्रमांक 122 में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात सुनी। इस दौरान पवई विधायक प्रहलाद लोधी, जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, बूथ संयोजक नितिन जैन सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे। वीडी शर्मा ने कहा, PM मोदी गणतंत्र दिवस की परेड में महिला सशक्तीकरण और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया है।