Logo
MP Politics: लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के नेता जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अजय सिंह का बयान सामने आने के बाद भाजपा ने इस पार चुटकी ले रही है। चुनाव में कांग्रेस के दिग्गजों को जहां हार का सामना करना पड़ा है वहीं भाजपा ने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है।

MP Politics: लोकसभा के चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के नेता ने जीतू पटवारी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसी नेता अजय सिंह राहुल का बयान सामने आने के बाद अब भाजपा भी इस पर चुटकी ले रही है। चुनाव में कांग्रेस के दिग्गजों को जहां हार का सामना करना पड़ा है वहीं भाजपा ने सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की है।

वीडियो देखें...

प्रदेश अध्यक्ष थे और हार पर इस्तीफा दिया था
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के हारने पर अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। 

कांग्रेस में फुटव्वल शुरू
अजय सिंह का बयान सामने आने के बाद भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए X पर लिखा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद सिर फुटव्वल शुरू। उन्होंने लिखा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अब खोला मोर्चा कहा जब वर्ष 2013 में नेता प्रतिपक्ष था , कांग्रेस की प्रदेश में हार हुई तो मैंने इस्तीफा दिया था।

केंद्रीय नेतृत्व मध्यप्रदेश की समीक्षा करे
कांग्रेसी नेता अजय सिंह का जिक्र करते हुए सलूजा ने लिखा, सिंह ने जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा। जिम्मेदारी तो लेना पड़ेगी...। उन्होंने अजय सिंह के बयान को लेकर लिखा कि केंद्रीय नेतृत्व मध्यप्रदेश की समीक्षा करे। इतनी बुरी हार आज तक नहीं हुई। सलूजा ने लिखा कि कमलनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा, उनके आने-जाने का निर्णय भी नुकसानदायक रहा।

भाजपा ने छिंदवाड़ा सीट भी जीत ली
मध्य प्रदेश में भाजपा ने छिंदवाड़ा की सीट भी इस बार के चुनाव में जीत ली है। इस पर कांग्रेस और कमलनाथ पिछले चार दशक से काबिज रहे। प्रदेश में मिली करारी हार पर जीतू पटवारी ने औपचारिक रूप से जिम्मेदारी ली है, लेकिन पार्टी के नेता उनके खिलाफ मुखर हो गए हैं। अजय सिंह से पहले विजयपुर विधायक रामनिवास रावत व दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी संगठनात्मक क्षमता पर सवाल उठाए चुके हैं। 

 

5379487