Logo
मध्यप्रदेश के भोपाल में मंगलवार को भाजपा की बैठक हुई। प्रदेश BJP कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस पर MP BJP डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी। 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा शुरू होगी।

MP BJP Meeting: स्वतंत्रता दिवस से पहले भोपाल में भाजपा की अहम बैठक हुई। प्रदेश BJP कार्यालय में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिय गए। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एमपी में लगभग डेढ़ करोड़ घर हैं। इन घरों में तिरंगा फहराने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला मंडल की अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड से लेकर पंच स्तर तक जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।

तीन दिन निकलेगी तिरंगा यात्रा 
प्रदेश स्तर पर अभियान की संयोजक राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार हैं। सदस्य केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी और वैभव पवार शामिल हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगे के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर भी अपलोड करें।

35 जिला संयोजन भी हुए शामिल
जानकारी के मुताबिक,  बैठक में बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, और प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे। 35 जिला संयोजक भी शामिल हुए। वीडी शर्मा ने बताया कि 7- 8 अगस्त को जिलों में बैठकें होंगी। 9-10 अगस्त को मंडलों की बैठकें होंगी। 1099 मंडल संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी। 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। इसके बाद 64,523 बूथों तक तिरंगा पहुंचाएंगे।

5379487