Crime News: बच्ची से छेड़छाड़ के बाद खूनी संघर्ष, खूब चले लाठी-डंडे, दोनों पक्ष के 10 लोग घायल

Crime News
X
Crime News
Crime News: मध्यप्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर है। गुरुवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत नाजुक है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Crime News: युवक ने बच्ची से छेड़छाड़ की तो दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर हमला किसा। दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना खंडवा के टिटवा गांव की है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
आटा चक्की चलाने वाले घायल कमलसिंह ने पुलिस को बताया कि निहाल समाज के लोगों से बच्ची से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हो गया। गांव के रेहान, गोलू, आजम, मंजूर, गुड्डू ने घर में घुसकर हम लोगों के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में अनिल सेन और कलीम के सिर में गंभीर चोट है।

दोनों पक्षों से ये लोग हुए घायल
हिंदू पक्ष से बसुबाई (32) पति बाबूसिंह राजपूत, मीराबाई (54) पति कमलसिंह राजपूत, कमलसिंह (56) पिता मयाराम, मिश्रीलाल (45) पिता कोमलसिंह राजपूत और अनिल (25) पिता लीलाधर सेन घायल हुए हैं। मुस्लिम पक्ष से कलीम (24) पिता नकीम, अशफाक (20) पिता अय्यूब, बाका उर्फ साजिद पिता आशिफ, नदीम (25) पिता आजम, आजम (42) पिता अनवर घायल हुए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story