Morena Railway Bridge collapsed: मुरैना में अंग्रेजों के जमाने का रेलवे ब्रिज भरभरा कर गिरा, 50 फीट नीचे मलबे में दबे मजदूर

Morena Railway Bridge collapsed
X
Morena Railway Bridge collapsed
Morena Railway Bridge collapsed: मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया। सिकरौदा गांव के पास बना अंग्रेजों के जमाने का रेलवे ब्रिज भरभरा कर गिर गया। पुल पर काम कर रहे मजदूर 50 फीट नीचे जा गिरे। हादसे में पांच से अधिक मजदूर घायल हुए हैं।

Morena Railway Bridge collapsed: मध्यप्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर है। सिकरौदा गांव के पास बना अंग्रेजों के जमाने का रेलवे पुल भरभरा कर गिर गया। पुल का एक हिस्सा मजदूरों के साथ 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में पांच से अधिक मजदूर घायल हो गए। मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि नैरोगेज रेलवे ब्रिज को तोड़ने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक से ब्रिज का हिस्सा टूटकर 50 फीट नीचे जा गिरा। घटना जोरा थाना इलाके के सिकरौदा सोन नदी पर बने पुल की है।

अनुपयोगी पुल को हटाने का काम चल रहा था
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुल को हटाने का काम चल रहा था। मजदूर एक साइड से पुल काटकर हटा रहे थे, इस दौरान वह धंसक गया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, 3 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में इकबाल, फिरोज, सुभराती, भोला और लालू शामिल हैं। बता दें कि नैरो गेज ट्रेन की जगह चंबल अंचल में ब्रॉडगेज की सुविधा जौरा से ग्वालियर के लिए कर दी गई है, जिसके कारण यह पुल अनुपयोगी हो गया था। इसी कारण इसे हटाने का काम किया जा रहा था।

घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जानकारी के मुताबिक, मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव में बना रेलवे को हटाने का काम 10 मजदूर कर रहे थे। हादसे में से पांच घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जौरा अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिकी इलाज के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सोन नदी पर बने पुल को कोटा के एक ठेकेदार ने खरीदा था। पुल को हटाने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story