Budhni By-Election 2024: देश के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में बगावत के सुर गूंज रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव के मैदान में उतरे BJP प्रत्याशी का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को जमकर विरोध किया और कड़ी चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे रमाकांत भार्गव को BJP प्रत्याशी रूप में मंजूर नहीं करेंगे। संगठन ने अपना निर्णय नहीं बदला तो कार्यकर्ता परिणाम बदलने की ताकत रखता है। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी नहीं बदलने पर कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग तक करने की बात कह डाली। 

30 अक्टूबर तक नाम वापसी 
मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। 23 नवंबर को घोषित होंगे। दोनों सीटों के लिए नामांकन 18 से 25 अक्टूबर तक किए जा सकेंगे। स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

रमाकांत को उम्मीदवार बनाने का विरोध
बुधनी विधानसभा सीट से BJP ने रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व CM शिवराज सिंह की परंपरागत सीट बुधनी से रमाकांत भार्गव को मैदान में उतारते ही विरोध शुरू हो गया है। भार्गव से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बैठक रखी। नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए उपचुनाव को लेकर सह प्रभारी पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भेरूंदा पहुंचे। 

चुनाव में परिणाम भुगतने को तैयार रहे
पूर्व मंत्री सभी को संबोधित कर रहे थे। तभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश और केंद्रीय संगठन ने कार्यकर्ता और जनता की भावनाओं का सम्मान नहीं किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवार हमें कतई मंजूर नहीं है। संगठन को अपना फैसला बदलना होगा। संगठन ने राजेन्द्र सिंह राजपूत को प्रत्याशी नहीं बनाया तो चुनाव में इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग करने की बात 
कार्यकर्ताओं बैठक में ही नारेबाजी करने लगे। भारी विरोध को देखते हुए रामपाल सिंह राजपूत को भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा। प्रत्याशी बदलने की मांग पर अड़े कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी नहीं बदलने पर कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग करने करने की बात कही। बता दें कि कांग्रेस ने डॉक्टर रामकुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया है। 

जानें कौन हैं राजेंद्र सिंह राजपूत 
राजेन्द्र सिंह राजपूत बुधनी सीट पर विधायक रह चुके हैं। 2003 के विधानसभा चुनाव में राजेन्द्र ने बुधनी से जीत हासिल की थी। शिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2005 में सीट खाली कर दी थी। वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उपचुनाव में भाजपा की ओर से टिकट के दावेदार थे। पार्टी ने विदिशा से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को टिकट दिया। अब रमाकांत भार्गव का विरोध देखते हुए  भाजपा कुछ भाजपा कदम उठाएगी।