Budhni By-election: मध्य प्रदेश की बुधनी सीट से भाजपा ने विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है। शिवराज सिंह चौहान की इस परंपरागत सीट से उनके बेटे कार्तिकेय भी प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। भार्गव को टिकट मिलने के बाद रविवार, 20 अक्टूबर को उनकी पहली प्रतिक्रिया आई। उन्होंने रमाकांत भार्गव को दादा तुल्य बताया। कहा, टिकट की मंशा से मैंने कभी काम नहीं किया। 

भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कार्तिकेय ने कहा, बुधनी में लोगों के पास जाने मुझे किसी टिकट की जरूरत नहीं है। मैंने पहले भी आम कार्यकर्ता के तौर पर उनके लिए काम किया है। आगे भी करता रहूंगा। यह चुनाव रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में हम बुधनी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

व्यक्तिगत इच्छाएं मायने नहीं रखतीं' कार्तिकेय ने कहा- हम लोग एक विचारधारा से जुड़े हुए लोग हैं। यहां पर व्यक्तिगत इच्छाएं मायने नहीं रखती। अगर कुछ मायने रखता है तो वह है विचार... जो पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को एक माला की तरह पिरोकर रखता है। इसी विचार के लिए हम लोग काम कर रहे हैं और करते रहेंगे।