Logo
Budhni Vijaypur By-election: मध्य प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बुधवार, 14 अक्टूबर को भोपाल में उपचुनाव से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। बताया, 5.31 लाख मतदाता बुधनी और विजयपुर के विधायक चुनेंगे।

Budhni Vijaypur By-election: मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बुधवार, 14 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जरूरी जानकारी दी। बताया, दोनों जगह 5.31 लाख मतदाता अपना विधायक चुनेंगे।

मतदाता/पाेलिंग बूथ विजयपुर  बुधनी
कुल मतदाता 2,54,647  2,76,397
पुरुष मतदाता 1,33,554  1,43,111 
महिला मतदाता  1,21,091 1,33,280
थर्ड जेण्डर   02  06
सर्विस वोटर  103 194
मतदान केंद्र  327 363

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि विजयपुर और बुदनी विधानसभा में 15 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। उपचुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही श्योपुर और सीहोर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। 

18 से नामांकन, 30 तक नाम वापसी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया, 18 अक्टूबर से नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। 28 अक्टूबर को संवीक्षा होगी। 30 तक नाम वापसी और 13 नवम्बर को मतदान होगा। 23 नवम्बर को रिजल्ट आएंगे। इस इस दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाए।

यह भी पढ़ें: बुधनी-विजयपुर विधानसभा उपचुनाव: भाजपा के सामने कांग्रेस को मजबूत उम्मीदवार की तलाश

700 पोलिंग बूथ बनाए गए 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक, श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा में 2,54,647 हैं। वोटिंग के लिए 327 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि, बुधनी में पोलिंग बूथ की संख्या 363 है। यहां 2,76,397 मतदाता हैं। दोनों जगह 5 लाख से अधिक मतदाता हैं। 

यह भी पढ़ें: विजयपुर उप चुनाव: श्योपुर विधायक बाबू जंडेल बोले-कांग्रेस हारी तो मुंह कालाकर रैली निकालूंगा

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
प्रेस कान्फ्रेंस से पहले अरेरा कॉलोनी स्थित निर्वाचन सदन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें बीजेपी से एसएस उप्पल, कांग्रेस से जेपी धनोपिया, आम आदमी पार्टी से सुमित चौहान, बसपा से पूर्णेंद्र अहिरवार उपस्थित रहे।

5379487