Budhni Vijaypur By-election: मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा में 13 नवंबर को उपचुनाव हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बुधवार, 14 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जरूरी जानकारी दी। बताया, दोनों जगह 5.31 लाख मतदाता अपना विधायक चुनेंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया कि विजयपुर और बुदनी विधानसभा में 15 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। उपचुनाव के तारीखों की घोषणा के साथ ही श्योपुर और सीहोर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने बताया, 18 अक्टूबर से नाम-निर्देशन पत्र भरे जाएंगे। 28 अक्टूबर को संवीक्षा होगी। 30 तक नाम वापसी और 13 नवम्बर को मतदान होगा। 23 नवम्बर को रिजल्ट आएंगे। इस इस दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक, श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा में 2,54,647 हैं। वोटिंग के लिए 327 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जबकि, बुदनी में पोलिंग बूथ की संख्या 363 है। यहां 2,76,397 मतदाता हैं।