Madhya Pradesh: 'शांति हवन' के धुएं से भड़की मधुमक्खियां; दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को काटा, एक की मौत, 5 घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर में मधुमक्खियों ने बुधवार (22 जनवरी) को एक व्यक्ति को मार डाला। खोड़ा गांव में 'शांति हवन' के धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं। मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया।;

Update:2025-01-23 14:07 IST
Madhya Pradesh: 'शांति हवन' के धुएं से भड़की मधुमक्खियां; दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को काटा।Chhatarpur bee attack
  • whatsapp icon

Chhatarpur Bee Attack: मध्य प्रदेश के छतरपुर में दुखद घटना हो गई। मधुमक्खियों ने बुधवार (22 जनवरी) को एक व्यक्ति को मार डाला।खोड़ा गांव में 'शांति हवन' चल रहा था। हवन के धुएं से पेड़ पर बैठीं मधुमक्खियां भड़क गईं। मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया। दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को काटा। मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं। एक की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना श्याम के खोड़ा गांव की है।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम 
जानकारी के मुताबिक, खोड़ा गांव में अंतरराष्ट्रीय मौन साधना केंद्र का वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा था। देव स्थान पर शांति हवन हो रहा था। हवन से उठा धुआं पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों तक पहुंच गया। मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में केंद्र संचालक महोबा के सुनील वियोगी (65) गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए लवकुश नगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राकेश राजपूत सहित अन्य 4 लोग घायल हैं। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।  

मधुमक्खियों के हमले से किसान गंभीर 
राजनगर में मधुमक्खियों के हमले की घटना हुई। बुधवार शाम को बंदरों ने पेड़ को हिलाया तो छत्ते से मधुमक्खियां भड़क गईं। मधुमक्खियों ने खेत पर काम कर रहे रमेश अनुरागी (35) पर हमला कर दिया। मधुमक्खियां एक घंटे तक किसान के शरीर से चिपकी रहीं। किसान को राजनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: मधुमक्खियों ने खेत पर काम कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारे डंक, बुजुर्ग की मौत

मधुमक्खियों ने बुजुर्ग की ली थी जान 
छतरपुर में दो माह पहले मधुमक्खियों ने बुजुर्ग की जान ले ली थी। 11 नवंबर 2024 को खेत पर काम करते वक्त JCB पेड़ से टकरा गई थी।मधुमक्खियां भड़क गईं और लोगों पर हमला बोल दिया। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाने की कोशिश की। 65 साल के संतावन सिंह घोष मूंगफली की फसल के ढेर में छिप गए थे। मधुमक्खियों ने बुजुर्ग को कई डंक मारे। बुजुर्ग बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। 

Similar News