अयोध्या सा संवरेगा चित्रकूट: 80 एकड़ में रामायण पार्क, भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा; जानें 750 करोड़ के प्रोजेक्ट की खासियत

Chitrakoot Ramayan Park
X
Chitrakoot Ramayan Park
Chitrakoot Ramayan Park: चित्रकूट में 750 करोड़ की लागत से रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनेगा। मोहन सरकार ने डिजाइन तैयार कराई है। 80 एकड़ के इस पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहेगी।

Chitrakoot Ramayan Park: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के बाद चित्रकूट के कायकल्प की तैयारी है। मध्य प्रदेश सरकार यहां रामायण एक्सपीरियंस पार्क (Ramayan Experience Park) बनाने जा रही है। 750 करोड़ की लागत से बनने वाले रामायण पार्क की डिज़ाइन तैयार कर ली गई है। 80 एकड़ में प्रस्तावित इस पार्क से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा
रामायण पार्क में भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा प्रमुख आकर्षण की केंद्र होगी। माता सीता और भगवान लक्ष्मण की विशाल प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा यहां रामायण काल की प्रमुख घटनाओं जैसे सीताहरण, लंका दहन रावण-जटायु युद्ध और राम-रावण युद्ध को 3डी और 5डी एनिमेशन, लेजर शो प्रस्तुत किया जाएगा।

रामायण पार्क में मिलेंगी यह सुविधाएं
रामायण पार्क में श्रद्धालुओं और साधु संतों को कई आध्यात्मिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां एग्जीबिट कॉम्प्लेक्स, आध्यात्मिक लाइब्रेरी, गौशाला, अध्यात्म और ध्यान केंद्र, हर्बल गार्डन, थीम पार्क, कॉटेज, फेसिलिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक स्थल भी संवरेंगे
चित्रकूट में रामायाण पार्क के अलावा रामयाण काल से जुड़े प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को भी संवारा जाएगा। मंदाकिनी नदी पर हैंगिंग पुल बनेगा। इसके अलावा मोकामगढ़ किला, सती अनुसुइया मंदिर, कादमगिरि पर्वत, स्फटिक शिला और जानकी कुंड में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।

रामायण पार्क का उद्देश्य
सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया, चित्रकूट विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। रामायण पार्क से युवा पीढ़ी भगवान राम और रामायण काल के प्रमुख प्रसंगों से रूबरू होगी। इससे राम राज्य की अवधारणा साकार होगी। रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story