Har Ghar Tiranga Yatra: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बोट क्लब पर 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बड़े तालाब के क्रूज पर गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने देश है वीर जवानों का गाना भी गाया। तिरंगा लहराने के बाद सीएम मोहन ने बड़ा ऐलान किया। सीएम ने कहा कि बड़े तालाब के बीचो-बीच देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। बड़े तालाब में नावों पर लहराते तिरंगे को देख मन खुश हो गया। 

बच्चे भी हाथ में तिरंगा लेकर पहुंचे 
बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम क्रूज पर आयोजित किया गया। यात्रा को देखने के लिए बोट क्लब पर लोगों की भीड़ उमड़ी। छोटे-छोटे बच्चे भी राष्ट्रीय ध्वज लेकर पहुंचे। सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की। मुख्यमंत्री ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर एमपी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी, सांसद आलोक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

 बोट क्लब पर तिरंगा यात्रा की खास तस्वीरें 

हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों पर झूमे लोग। 

CM मोहन यादव ने क्रूज से लगहराया तिरंगा 

सीमए ने देश है वीर जवानों का गाना भी गाया

बीच तालाब में तिरंगा लहराते हुए वोटिंग 

जमकर दिखा उत्साह 
एमपी स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने बोट पर तिरंगा लहराते हुए तालाब में बोटिंग की। तिरंगा यात्रा का उत्साह बच्चों से लेकर बड़ों में देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लहराते नजर आए।