Logo
MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: CM मोहन यादव ने मंगलवार दोपहर 89 दिन बाद कैबिनेट बैठक की। इसमें तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट मीटिंग के बााद सीएम सांसद-विधायक व प्रशासन के आला अफसरों से संवाद करेंगे।

MP CM Mohan Yadav Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को 89 दिन बाद कैबिनेट बैठक की। इसमें तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक के साथ सीएम प्रदेशभर के सांसद विधायकों से भी संवाद करेंगे। इसके अलावा 31 विभागों के आला अफसरों से चर्चा कर विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। इस दौरान नए प्रस्तावों, बजट, आय व्यय, योजना क्रियान्वयन, प्रोजेक्ट्स कोर्डिनेशन पर विचार विमर्श किया जाएगा। 

MP कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय 

  • मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के किसानों व उपभोक्ताओं के लिए 24 हजार 420 करोड़ के सब्सिडी की मंजूरी दी है। इसमें 6000 करोड़ की सब्सिडी घरेलू उपभोक्ताओं, 13000 करोड़ सामान्य वर्ग के किसान, 5000 करोड़ एससी-एसटी किसान को मिलने वाली सब्सिडी शामिल है।  
  • डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक 89 दिन बाद आज मंत्रालय में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट में निर्णय हुआ है कि प्रदेश में प्रमोशन न होने पाने से स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के रिक्त पद अब सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। इसके अलावा 46491 नवीन पद सृजित कर सीधी भर्ती की की जाएंगी।  
  • कैबिनेट बैठक में तय किया गया कि राज्य सरकार इस वर्ष गौवंश रक्षा वर्ष मनाएगी। गौ शालाओं को उन्नत कर सड़कों से अवारा मवेशी गौशाला तक पहुंचाए जाएंगे। बीमार गौवंश के लिए उचित चिकित्सा प्रबंध होगा। घायल गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने हाइड्रोलिक गाड़ियां खरीदी जाएंगी। 
  • सागर के रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय, तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना और क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन को उच्च शिक्षा विभाग से संबद्ध कर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 
  • कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा को 61 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 सीट जीती, लेकिन लोकसभा चुनाव में हम 207 सीटों पर कांग्रेस से आगे रहे। औसत जीत साढ़े तीन लाख रही है। इसलिए मुख्यमंत्री को मंत्रियों ने बधाई दी। 

CM मोहन यादव मंगलवार दोपहर 12 बजे मंत्री, अपर सचिव और प्रमुख सचिव की बैठक लेंगे। दोपहर 1 बजे पहली बैठक राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के अधिकारियों संग होगी। शाम 4 बजे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसमें सांसद, विधायक, संभाग संयुक्त, आईजी, कलेक्टर पुलिस कमिश्नर व पुलिस अधीक्षक भी शामिल होंगे। 

CM Mohan Yadav Cabinet Meeting Updates
भोपाल सीएम हाउस में छिंदवाड़ा के नेताओं से मुलाकात करते मुख्यमंत्री मोहन यादव।
5379487