CM राइज नहीं, सांदीपनि स्कूल कहिए: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बदला नाम, स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ 

CM Mohan Yadav CM Rise School
X
CM Mohan Yadav CM Rise School
CM Rise School Name Changed: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार (1 अप्रैल) को सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर सांदीपनि स्कूल करने की घोषणा की है। बताया, सीएम राइज अंग्रेजों के जमाने का नाम लगता है।

CM Rise School Name Changed: नाम बदलने की संस्कृति मध्य प्रदेश में भी जोर पकड़ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार मंगलवार (1 अप्रैल) को सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर सांदीपनि स्कूल करने की घोषणा की है। बताया, सीएम राइज अंग्रेजों के जमाने का नाम लगता है। इन्हें सांदीपनि ऋषि का नाम देंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार (1 अप्रैल) को 'स्कूल चलें हम' अभियान- 2025 का शुभारंभ किया। भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित ओल्ड कैंपियन (शासकीय नवीन उच्चत्तर माध्यमिक) स्कूल में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा, सरकारी स्कूलों किसी से कमतर नहीं हैं। यहां से पढ़े तमाम लोग दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया है। छात्रों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी स्थिति में शिक्षा बाधित न होने पाए।

undefined
भोपाल की ओल्ड कैंपियन स्कूल में छात्र-छात्राओं पर पुष्प वर्षा करते मुख्यमंत्री मोहन यादव।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान छात्र-छात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न खेलों में मध्य प्रदेश का परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही शिक्षा पोर्टल 3.0 का शुभारंभ किया।शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह और जनजातीय कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह भी मौजूद रहे।

छात्राओं को जुलाई में मिलेंगी साइकिल
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, बेटियों को जुलाई में साइकिल उपलब्ध करा दी जाएंगी। ताकि स्कूल आने-जाने में परेशानी न हों। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को बधाई दी है।

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
उद्योग मंत्री चेतन कश्यप ने बताया, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सागर संभागों की इन्वेस्टर समिट में 60% से अधिक निवेशकों ने उद्योग स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story