CM Mohan Yadav in Chitrkoot: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्म श्रीराम की तपोस्थ्ली चित्रकूट पहुंचे। कामतानाथ स्वामी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इससे पहले दमोह में सीएम मोहन यादव ने रामभक्तों के लिए बड़ी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया मप्र के श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से अयोध्या की तीर्थयात्र कराई जाएगी। सीएम ने  राम वन गमन पथ के लिए अलग से बजट उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया, अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव का माहौल है। मप्र में भी 11 दिवसीय श्रीराम महोत्सव शुरू किया गया है। मंदिरों में साफ-सफाई की गई। मप्र के प्रमुख धार्मिक शहरों में रामलीली का मंचन और मंदिरों में भजन कीर्तन किए जाएंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हर घर में पांच दीप जलाने का आह्वान किया गया है। 

दमोह में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा, प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। इसके तहत अब वृद्धजनों को हवाई जहाज से अयोध्या दर्शन भी कराया जाएगा। संस्कृति मंत्री ने बताया कि अयोध्या से लंका तक भगवान राम लक्ष्मण और जानकी ने जिस रास्ते से गुजरे थे, उसे रामवन पथ गमन के रूप में चिहि्नत किया गया है। मप्र के हिस्से में पड़ने वाले इन रास्तों व धार्मिक स्थलों के विकास की योजनाएं लंबे समय से बनाई जा रही हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 2018 में कांग्रेस सरकार ने महज एक हजार रुपए बजट जारी किया था। मोहन यादव सरकार अब इसके लिए विशेष पैकेज जारी करेगी।