Logo
CM Mohan Yadav Mandla Visit: MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंडला में शुक्रवार को मोहन यादव ने जमीन पर बैठकर नगाड़ा बजाया। सीएम ने नगाड़ा बजाने का वीडियो एक्स पर शेयर कर लिखा है कि विजय नाद की गूंज।

CM Mohan Yadav Mandla Visit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अनोखा अंदाज देखने को मिला। शुक्रवार को मंडला पहुंचे मोहन यादव ने नर्मदा पूजन किया। फिर रानी दुर्गावती स्मारक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम यादव ने जमीन पर बैठकर नगाड़ा बजाया। साथ ही थाली भी बजाई। सीएम ने नगाड़ा बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है कि विजय नाद की गूंज। अपकी बार 400 पार। फिर एक बार मोदी सरकार। 

कांग्रेस के पेट में क्यों दर्द है 
मंडला में सीएम मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यक वर्ग को सिर्फ वोट के चश्मे से देखती है। अब कश्मीर से धारा 370 हट गई। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया। सारे फैसले हो गए। लेकिन आज भी कांग्रेस के पेट में दर्द है कि मंदिर क्यों बना? सीएम कहा कि कांग्रेस वाले बड़े अभागे हैं, उधर श्रीराम मंदिर का विरोध करते हैं और निमंत्रण ठुकराते हैं, यहां उनके प्रत्याशी कह रहे है कि मंदिर जरूरी है या कुछ और जरूरी है।

श्रीराम के अपमान को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी 
सीएम ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता के पास ताकत होती है। जो हमारे भगवान श्रीराम का अपमान करेगा, उस अपमान को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। आपके हाथ में भी भगवान श्रीकृष्ण के समय से सुदर्शन चक्र है, जो अधर्मियों का नाश करने की ताकत देती है। जिन-जिन लोगों ने धार्मिक स्थान का, विकास के मामलों का और मोदी जी के काम का विरोध किया। आपके पास भी वही सुदर्शन चक्र वाली अंगुली है। आपको अपनी अंगुली का सदुपयोग करना है।

चोर-चोर मौसेरे भाई
सीएम ने केजरीवाल पर भी हमला बोला। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सहयोगी दिल्ली के CM केजरीवाल जिनके पास 9 बार ईडी के समन आए। जिनके मंत्री भी जेल में बंद हैं और मुख्यमंत्री भी जेल में हैं, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। जनता सब जानती है। चोर-चोर मौसेरे भाई। ये जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। रस्सी जल गई, लेकिन अकड़ नहीं गई। कोई कितना भी बड़ा आदमी हो, गलत काम जो करेगा उसका स्थान जेल में रहेगा। बता दें कि आमसभा से पहले सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में मंडला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया।  

5379487