Logo
MP CM Jhula Video: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव CM हाउस में लगे झूले को देखकर खुद को रोक नहीं पाए। सावन के चौथे सोमवार पर 12 अगस्त को मोहन यादव ने उत्साह और उमंग के साथ झूला झूला। देखें वीडियो।

MP CM Jhula Video: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का अनोखा अंदाज सामने आया है। सीएम हाउस में लगे झूले को देखकर मोहन यादव खुद को रोक नहीं पाए। सावन के चौथे सोमवार पर 12 अगस्त को मोहन यादव ने झूले का आनंद लिया है। खड़े होकर सीएम ने उत्साह और उमंग के साथ झूला झूला। सावन में झूला झूलते हुए का CM मोहन यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  

सीएम ने एक्स पर शेयर किया वीडियो
सीएम मोहन यादव ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'X' पर वीडियो शेयर किया है। सीएम ने लिखा है कि आज तिरंगा यात्रा में जाने से पहले सावन के झूले का आनंद लिया। सीएम ने लिखा कि हमारी संस्कृति में सावन और झूले का अनूठा संगम है, जो हमें नव ऊर्जा और नव उल्लास से भर देती है। हम सब अपनी अनुपम संस्कृति, परंपरा से जुड़े रहें और समृद्ध जीवन का आनंद लें।

झूले के बाद तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ 
झूला झूलने के बाद सीएम मोहन यादव ने भोपाल में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर प्रसाद और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह को सम्मानित किया।
 कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी सहित अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे। 

5379487