संबल योजना: 23 हजार श्रमिक परिवारों को मिले 550 करोड़, CM मोहन यादव ने ट्रांसफर की राशि

Sambal Yojana: मध्य प्रदेश के 23 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 550 करोड़ की सौगात मिली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनकल्याण (संबल) योजना के तहत शुक्रवार (28 मार्च) को यह राशि हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की। सीएम ने इन श्रमिकों को विकास की नींव बताया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हितग्राहियों के खाते में ‘संबल’ योजना की राशि ट्रांसफर करते हुए कहा, रोटी-कपड़ा और मकान के अलावा भी कुछ जरूरतें होती हैं, जिनके लिए पैसा जरूरी है। प्रसूति, बीमारी, दिव्यांगता और अपनों के खो देने जैसे मुश्किल समय में कई बार वह असहाय महसूस करने लगते हैं।
मुश्किल वक्त में सहारा देती है योजना
संबल योजना ऐसे ही मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों के आंसू पोछने और सहारा देने का काम करती है। सीएम ने कहा, भाजपा सरकार प्रदेश के गरीब और श्रमिकों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों के अनुरूप अंत्योदय का कल्याण किया जा रहा है।
6 लाख 58 हजार परिवारों को मदद
मुख्यमंत्री ने बताया, संबल योजना के तहत 6 लाख 58 हजार परिवारों को 5,927 करोड़ के हितलाभ दिए जा चुके हैं। 1 मार्च 2024 से गिग और प्लेटफार्म वर्कर्स को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी दिया जा रहा है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS