Logo
MP CM mohan yadav: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के सचिवालय में एसीएस और प्रमुख सचिव रैंक के अनुभवी अधिकारी पदस्थ कर पीएमओ की तरह पॉवरफुल बनाने की कोशिश है। जल्द ही इन अफसरों को नए सिर से जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

MP CM mohan yadav: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव cmo (चीफ मिनिस्टर ऑफिस) को पीएमओ की तर्ज पर पॉवरफुल बना रहे हैं। यही कारण है कि सीएम सचिवालय में उन्होंने पहली बार एसीएस रैंक के अफसरों को तैनात किया है। सीएम सचिवालय में दो प्रमुख सचिव सहित कई अनुभवी अधिकारी पदस्थ हैं। जिसकी कार्यकुशलता के आधार एक अलग पहचान है।  

सीएम सचिवालय में पदस्थ अफसर चिकित्सा, इंजीनियरिंग, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, राजनीति, साहित्य जैसे विषयों के जानकार हैं। जो आइआइटी, आइआइएम, लंदन स्कूल आफ इकॉनोमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़कर आए हैं। जल्द ही कुछ नए अफसर भी यहां पदस्थ किए जा सकते हैं। अगले हफ्ते तक जिम्मेदारियों में बदलाव भी संभव है।  

CMO में यह अफसर तैनात 

  • प्रमुख सचिव संजय शुक्ल 1994 बैच के आईएएस हैं। वह बीई (मैकेनिकल) व तेज गति से काम करने वाले अफसर हैं। महिला बाल विकास, उद्योग, बिजली, पीएचई, नगरीय प्रशासन सहित अन्य विभाग संभाल चुके। ढाई साल में कई तबादले हुए, लेकिन परफॉर्मेंस में कमी नहीं आई। 
  • प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह 1997 बैच के आईएएस हैं। बीई, एमटेक व एमबीए हैं। साफ छवि और बेहतर लीडरशिप के चलते सीएम मोहन यादव की पसंद बने। उच्च शिक्षा, खनन, उद्योग, लोकसेवा व पर्यटन जैसी महती जिम्मेदारियां संभाली।  इंदौर कलेक्टर, बिजली कंपनी सीएमडी, वाणिज्यिकर आयुक्त रहे।  
  • सचिव भरत यादव 2008 बैच के आईएएस हैं। एमए और रेलवे के बाद सिविल सर्विस में आए हैं। नगरीय प्रशासन  हाउसिंग बोर्ड, जीएडी विभाग में अहम जिम्मेदारी संभाली है। मुरैना और ग्वालियर कलेक्टर रहे।  
  •  अपर सचिव अविनाश लवानिया 2009 बैच के IAS हैं। वह बीटेक, एमटेक, मेहनती, कुशल प्रशासक। राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन बेदाग छवि है। उज्जैन कलेक्टर, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रहे। 
  • अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे 2010 बैच के IAS हैं। आइआइटी से बीटेक हैं। उच्च शिक्षा, मैप आईटी, रेरा, राजस्व जैसे कई अहम विभागों में रहे। मेहनती व बेहतर प्रबंधन वाले अधिकारी की छवि है। 
  • उपसचिव अदिति गर्ग 2015 बैच की IAS हैं। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एमएससी (इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस) हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का काम अनुभव व मेहनती अफसर हैं। महिला बाल विकास, उज्जैन नगर निगम व इंदौर स्मार्ट सिटी की सीईओ रहते बेहतर काम किया। 
  • उपसचिव अंशुल गुप्ता 2016 बैच IAS हैं। आइआइटी से एमटेक और आइआइएम से एमबीए हैं। सीएम उपसचिव के अलावा राज्य लोकसेवा अभिकरण व समग्र मिशन सहित अन्य जिम्मेदारियां संभल रहे। उज्जैन निगम आयुक्त रहे हैं। सिविल सेवा से पहले एलएंडटी, विप्रो में जैसी नामी कंपनियों में काम किया है।
5379487