MP: राजगढ़ में मिली हार के बाद दिग्विजय सिंह का X पर पहला पोस्ट, कविता के जरिए बयां किया दर्द
कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में गृहजिले राजगढ़ से 1,42,141 वोटों से हार गए। राजगढ़ में उन्होंने 33 साल बाद चुनाव लड़ा था। अब वो अपने ताजा X पोस्ट से चर्चा में हैं।
Digvijay Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को लोकसभा चुनाव 2024 में करारी हार मिली है। मध्यप्रदेश में दो बार मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके दिग्विजय को अपने गृहजिले राजगढ़ से 1,42,141 वोटों से हार सामना करना पड़ा। बता दें कि राजगढ़ में उन्होंने 33 साल बाद चुनाव लड़ा था, लेकिन जनता ने नकार दिया। हार के बाद दिग्विजय सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को उन्होंने X पर शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ की कविता शेयर कर अपने दर्द को बयां किया है।
यह हार एक विराम है
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) June 6, 2024
जीवन महासंग्राम है
तिल-तिल मिटूँगा पर दया की भीख मैं लूँगा नहीं।
वरदान माँगूँगा नहीं।।
स्मृति सुखद प्रहरों के लिए
अपने खंडहरों के लिए
यह जान लो मैं विश्व की संपत्ति चाहूँगा नहीं।
वरदान माँगूँगा नहीं।।
क्या हार में क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
संधर्ष…