भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने लोकसभा के मैदान में सभी 29 प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस अभी 10 सीटों पर ही टिकट घोषित किए हैं। बची 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC)की बैठक अब 18 मार्च को होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के सिंगल नाम मांगे हैं। अब एमपी स्क्रीनिंग कमेटी एक बार फिर चर्चा करके सिंगल नाम भेजेगी। बता दें कि सपा से गठबंधन के बाद कांग्रेस एमपी की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने जा रही है। खजुराहो सीट सपा के हवाले कर दी है। अभी तक कांग्रेस ने सिर्फ 10 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। 

अभी इन सीटों पर कांग्रेस ने उतारे प्रत्याशी

लोकसभा सीट प्रत्याशी का नाम 
रतलाम झाबुआ (ST आरक्षित) कांतिलाल भूरिया, (पूर्व पीसीसी अध्यक्ष)
सीधी  कमलेश्वर पटेल (पूर्व मंत्री)
सतना  सिद्धार्थ कुशवाहा (विधायक)
छिंदवाड़ा  नकुलनाथ (सांसद)
टीकमगढ़ (SC आरक्षित) पंकज अहिरवार 
भिंड (SC आरक्षित)  फूल सिंह बरैया (विधायक)
मंडला (ST आरक्षित)  ओमकार सिंह मरकाम (पूर्व मंत्री) 
देवास (SC आरक्षित) राजेंद्र मालवीय 
धार (ST आरक्षित) राधेश्याम मुवेल 
बैतूल  (ST आरक्षित) रामू टेकाम 
खरगोन (ST आरक्षित) पोरलाल खरते

इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने

लोकसभा सीट   कांग्रेस  भाजपा
भिंड भिंड फूल बरैया   संध्या राय
टीकमगढ़  पंकज अहिरवार वीरेंद्र कुमार
सतना  सिद्धार्थ कुशवाहा गणेश सिंह
सीधी  कमलेश्वर पटेल डॉ. राजेश मिश्रा
मंडला ओमकार सिंह मरकाम फग्गन सिंह कुलस्ते
देवास  राजेंद्र मालवीय महेंद्र सोलंकी
खरगोन पोरलाल खरते  गजेंद्र सिंह 
बैतूल  रामू टेकाम  दुर्गादास उइके
छिंदवाड़ा  नकुलनाथ  विवेक साहू बंटी
रतलाम झाबुआ कांतिलाल भूरिया अनीता नागर सिंह चौहान

इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान बाकी 
बता दें कि कांग्रेस ने अभी मुरैना, ग्वालियर, गुना, सागर, दमोह, रीवा, शहडोल, जबलपुर, बालाघाट, होशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, धार, इंदौर और खंडवा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। एमपी की इन सीटों पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीदवारों के सिंगल नाम मांगे हैं। एमपी स्क्रीनिंग कमेटी जल्द नाम भेजेगी। बता दें कि खजुराहो सीट पर सपा प्रत्याशी तय करेगी। क्योंकि कांग्रेस ने गठबंधन के बाद यह सीट सपा को सौंप दी है। इधर भाजपा इन सभी सीटों पर टिकट घोषित कर चुकी है।