MP Congress News: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। सोमवार को कांग्रेस सेवादल के 9 जिला अध्यक्ष बदल दिए गए। 6 जिलाध्यक्ष कुछ दिन पहले बदले गए थे। इस माह 15 जिलाध्यक्ष बदल दिए गए। 12 नेताओं को प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

भोपाल में होगा महासम्मेलन 
मप्र कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव ने बताया, सेवादल की ओर से विभिन्न जिलों में एक दिवसीय कार्यशाला और तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और 12 दिसम्बर को भोपाल में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन होना है। इससे पहले संगठनात्मक बदलाव काफी अहम माना जा रहा है।

सतना-उज्जैन सहित इन जिलों में नए अध्यक्ष 
योगेश यादव ने बताया, सेवादल के 9 जिला अध्यक्ष, 6 प्रदेश सचिव और 6 सह सचिव नियुक्त किए गए हैं। योगेश यादव के मुताबिक, सीधी जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, उज्जैन शहर में कुलदीप जाट, दतिया में मोहनसिंह कुशवाहा, दमोह में संजय चौरसिया, आगर में देवकरण पाटीदार, धार में जितेन्द्र जोशी, सतना शहर में आनंद सेन, सतना ग्रामीण में बरमेन्द्र सिंह, मैहर में अरुण तनय मिश्रा जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: MP विधानसभा उपचुनाव 2024: बुधनी और विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को होगा मतदान, 23 को आएंगे नतीजे

इन्हें प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी 

  • प्रदेश सचिव के तौर पर रकीब खान इंदौर, ओमप्रकाश सिकरवार ग्वालियर, ब्रजकिशोर उपाध्याय मुरैना, अजय नागेश्वर होशंगाबाद, दिनेश कलोसिया इंदौर, चन्द्रशेखर राज बबलू सागर 
  • प्रदेश सह सचिव अनिल शर्मा उज्जैन, बीके नामदेव दतिया, मनीष गोमे उज्जैन, इमरान अंसारी अनूपपुर, रामनिवास शर्मा दतिया, वीरेन्द्र ठाकुर दमोह नियुक्त किया गया है । 

यह भी पढ़ें: बहुत दिनों बाद बड़ी मुलाकात: पूर्व CM कमलनाथ से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, दोनों दिग्गजों के बीच 2 घंटे चली चर्चा

सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव ने यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लालजी देसाई की स्वीकृति और राष्ट्रीय सचिव और स्टेट इंचार्ज प्रताप नारायण मिश्रा, सह प्रभारी सीएम गौतम की सहमति से हुई हैं।