MP Politics: बुधनी और विजयपुर में भाजपा को मात देने कांग्रेस का स्पेशल प्लान, इस पार्टी से मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव 

Congress Alliance
X
देश को जातिवाद की खाई में धकेल रही कांग्रेस
MP Congress-SP Alliance: मध्य प्रदेश में भाजपा से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कहा, विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव दोनों पार्टियां मिलकर लड़ेंगी। बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन जरूरी है।

MP Congress-SP Alliance: मध्य प्रदेश में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस ने आगामी उपचुनाव के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। बुधनी और विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव में वह समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर भाजपा से दो-दो हाथ करने को तैयार है।

समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने बताया कि अमरवाड़ा उपचुनाव में मिली पराजय के बाद कांग्रेस और सपा ने गठबंधन करने का निर्णय लिया है। MP के विजयपुर और बुधनी के उपचुनाव दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

सपा अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा, बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन जरूरी है। हम अभी गठबंधन में हैं। मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।

दरअसल, बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह चौहान के सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई है। जबकि, विजयपुर सीट विधायक रामनिवास रावत के दलबदल के चलते रिक्त हुई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर मंत्री पद की शपथ ली है। वर्तमान में मोहन कैबिनेट में वन मंत्री के तौर पर कार्यरत हैं।

विजयपुर और बुधनी में कभी भी उपचुनाव कराए जा सकते हैं। उपचुनाव की डेट भले न आई हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। विजयपुर-बुधनी के अलावा सागर जिले की बीना में भी उपचुनाव की संभावना है। हालांकि, वहां की विधायक ने अभी इस्तीफा नहीं दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story